गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारो, नेतन्याहू से सुरक्षा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले- जीने लायक नहीं

Israel-Hamas War:इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमर बेन-ग्विर ने गाजा में हर रात 30-40 लोगों को निशाना बनाने का भड़काऊ बयान दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर नया विवाद खड़ा हो गया है।
Itamar Ben-Gvir Gaza Statement
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमर बेन-ग्विर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Itamar Ben-Gvir Gaza Statement: इजराइल के कट्टरपंथी नेता इतमर बेन-ग्विर का कहना है गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को निशाना बनाकर हमला करना चाहिए। बेन-ग्विर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं और आए दिन फिलिस्तीनियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देते रहे हैं। वो गाजा में हमास के खात्मे के पक्षधर हैं। उनके बयान से हड़कंप मच गया है।

अक्तूबर 2023 में इजरायल पर हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना गाजा में हमास को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रही है। इतमर बेन-ग्विर हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाजा में हमास के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वहां हर रात 30 से 40 लोगों को मार देना चाहिए। 

इजरायली के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री हैं ग्विर

इतमर बेन-ग्विर इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री हैं और हाल के दिनों में उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू की खुलकर आलोचना की है। इतमर बेन-ग्विर हाल ही में गाजा में पूर्व में बंधक बनाए गए रोम ब्रास्लाव्स्की के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। दोनों पॉडकास्ट में 2023 में हमास द्वारा इजरायल पर किए हमले पर चर्चा कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने गाजा में इजरायल के हालिया हवाई हमलों की आलोचना की। बेन-ग्विर ने कहा कि इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री से असहमत हूं। मुझे लगता है कि गाजा में लोगों को निशाना बनाकर मारना चाहिए और हर रात कम से कम 30 से 40 लोगों को निशाना बनाया जाना चाहिए। बेन-ग्विर ने आगे कहा कि इजरायल को अपने हमलों में सिर्फ उन लोगों को निशाना नहीं बनाना चाहिए, जो तत्काल खतरा हैं। वहां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जीने के लायक नहीं हैं। उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जा सकता। 

पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब बेन-ग्विर ने कोई विवादित बयान दिया हो। वह इससे पहले भी इस प्रकार के बयान देकर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। उनके और कुछ अन्य इजरायली अधिकारियों के बयानों को नरसंहार की मंशा के सबूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र की विश्व अदालत के सामने भी पेश किया जा चुका है।

Itamar Ben-Gvir Gaza Statement
इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

हालांकि, इजरायल गाजा में नरसंहार के आरोपों से इनकार करता है। बेन-ग्विर के पास सेना को किसी भी प्रकार के हमले का आदेश देने का कोई सीधा अधिकार नहीं है, लेकिन इतने बड़े नेता के इस प्रकार नरसंहार की मंशा से ग्रस्त बयान देना इजरायल के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com