Burqa Ban: बुर्का पहनकर स्कूल जाने पर लगा बैन, नियम तोड़ा तो होगा 1 लाख का जुर्माना; इटली में नया कानून लागू

Italy Niqab Ban: इटली की संसद ने स्कूलों में चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी और विदेशी विद्यार्थियों की संख्या सीमित करने वाला कानून पास किया। उल्लंघन पर परिवारों जुर्माना भरना पड़ सकता है।
burqa ban in italy
इटली में छात्राओं के बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इटली की संसद ने स्कूलों में चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने वाला कानून पास किया।

  • 26 नवंबर को निचले सदन में कानून के पक्ष में 142 और विरोध में 112 वोट पड़े।

  • नियम तोड़ने पर 200 से 1,000 यूरो तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

  • नाबालिग छात्रा के नियम तोड़ने पर जुर्माने की जिम्मेदारी माता-पिता या अभिभावक की होगी।

Italy Burqa Ban: इटली में अब छात्राएं स्कूल के अंदर बुर्का और नकाब पहनकर नहीं जा सकेंगी। देश की संसद ने ऐसा कानून पास किया है, जिसके तहत पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के दौरान चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा स्कूलों की पहली कक्षा में विदेशी मूल के बच्चों की संख्या भी तय कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, नियमों के  उल्लंघन करने पर 1,000 यूरो यानी लगभग 1.1 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर नियम तोड़ने वाली छात्रा की उम्र 18 साल से कम है, तो जुर्माने की जिम्मेदारी उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की होगी।

मेलोनी सरकार ने पेश किया था बिल

यह फैसला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की योजना का हिस्सा है। इटली की संसद के निचले सदन में 26 नवंबर को इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। इसमें 142 सांसदों ने कानून का समर्थन किया, जबकि 112 ने इसके खिलाफ मतदान किया। चार सांसद वोटिंग से दूर रहे। इससे पहले 20 नवंबर को संसद के ऊपरी सदन से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी।

burqa ban in italy
पाकिस्तान में दवा संकट, 21.5% घटा उत्पादन; ऑक्सीजन मशीन और स्टेंट की कमी से टलीं सर्जरी

स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर पाबंदी

नए कानून के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई के समय या किसी अन्य शैक्षणिक गतिविधि के दौरान ऐसा पहनावा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, जिससे छात्र का चेहरा छिप जाए। इस नियम के दायरे में बुर्का और नकाब दोनों आएंगे।

बुर्के में महिला का पूरा शरीर और चेहरा ढका रहता है। आंखों के सामने देखने के लिए जाली लगी होती है। दूसरी ओर, नकाब में भी चेहरा छिपा रहता है, लेकिन आंखें खुली रहती हैं। इस फैसले का असर मुख्य रूप से उन मुस्लिम छात्राओं पर पड़ सकता है, जो स्कूल में इन कपड़ों को पहनकर जाती हैं।

नियम तोड़ने पर परिवार को देना होगा जुर्माना

नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार को अधिकतम 1,000 यूरो का जुर्माना देना पड़ सकता है। नाबालिग छात्राओं के मामले में यह रकम उनके माता-पिता या कानूनी देखरेख करने वाले व्यक्ति से वसूली जाएगी।

पहली कक्षा में विदेशी बच्चों की संख्या होगी सीमित

सरकार ने स्कूलों में विदेशी मूल के विद्यार्थियों की संख्या को लेकर भी नया नियम बनाया है। इसके तहत पहली कक्षा में कुल विद्यार्थियों में विदेशी मूल के बच्चों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकेगी।

हालांकि, ऐसे विदेशी बच्चों को इस नियम से छूट मिलेगी, जिन्हें इतालवी भाषा अच्छी तरह समझने और बोलने आती है। सरकार का मानना है कि भाषा की जानकारी होने से बच्चे कक्षा में दूसरे विद्यार्थियों के साथ आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे।

विदेशी माता-पिता के लिए भी शुरू होंगी भाषा की कक्षाएं

इसके लिए विदेशी माता-पिता को इतालवी भाषा सिखाने की कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। सरकार की योजना है कि परिवारों को स्थानीय भाषा से परिचित कराया जाए, ताकि उनके बच्चों को स्कूल के माहौल और समाज का हिस्सा बनने में परेशानी न हो।

burqa ban in italy
Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल; घर में रखा था डायनामाइट

विपक्ष ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

संसद में इस कानून को लेकर राजनीतिक विरोध भी देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने सरकार के फैसले को भेदभाव बढ़ाने वाला बताया। विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने पोस्टर दिखाए, जिन पर संदेश लिखा था कि स्कूलों में कोई विदेशी नहीं होता।

वहीं, सरकार ने इन बदलावों का बचाव करते हुए कहा है कि इनका मकसद शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। ये सुधार 2026-27 के शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। सरकार इन्हें राष्ट्रीय सुधार एवं विकास योजना (PNRR) के लक्ष्यों से भी जोड़कर देख रही है।