-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Accepted Indias Mediation To Stop The War
ईरान से युद्ध के बीच इजराइल ने स्वीकार की भारत की मध्यस्थता, रूवेन अजार बोले- भारत की चिंताएं जायज
- Written By: Saurabh Pal
ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए भारत मध्यस्थता कर सकता है। क्योंकि भारत के दोनों देशों से संबंध हैं। ये बात इजराइली राजदूत रूवने अजार ने कही है।

इजराइली राजदूत रूवेन अजार (फोटो सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई है। इसको लेकर भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आशा व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि भारत में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता करने की क्षमता है।
अजार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि भारत के पास दोनों पक्षों के साथ बातचीत के रास्ते हैं। भारत वास्तव में मध्यस्थता की भूमिका में आ सकता है। हम भारत के साथ इस ईमानदार बातचीत से खुश हैं जो हमारा बहुत अच्छा मित्र है। हम आपकी चिंताओं को ध्यान से सुनते हैं। मुझे लगता है कि वे (चिंताएं) जायज हैं।
इजराइल ने स्वीकार की भारत की मध्यस्थता
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
इजराइल और ईरान द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ हमले किए जाने से पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच यह टिप्पणी आई है। नेतन्याहू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी को फोन करके इजराइल की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। राजदूत ने इस कार्रवाई को ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उद्देश्य से और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से उत्पन्न अस्तित्वगत खतरे का जवाब देने के लिए रक्षात्मक उपाय बताया। इस बात पर बल देते हुए कि इजराइल के पास निर्णायक कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अजार ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश इस तरह के हालत पैदा करना नहीं चाहता है।
निर्णायक कार्रवाई करना हो गया था आवश्यक
इजराइली राजदूत ने दावा किया कि ईरानी अधिकारियों का एक गुप्त समूह इजराइल को तबाह करने के इरादे से परमाणु हथियार तैयार करने का प्रयास कर रहा था और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई बार-बार यह बात कहते रहते हैं। आने वाले वर्षों में बैलिस्टिक मिसाइलों का विशाल शस्त्रागार बनाने की ईरान की योजनाओं की तरफ गौर कराते हुए अजार ने कहा कि हमें एक आसन्न खतरे को दूर करना था और उनके परमाणु प्रतिष्ठानों एवं बैलिस्टिक मिसाइलों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी थी।
ईरान से जंग के बीच भारत का गलत नक्शा दिखाकर बुरा फंसा इजरायल, IDF को मांगनी पड़ी माफी
परमाणु खतरे के बेअसर होने तक जारी रहेगा अभियान
राजदूत ने कहा वे अगले तीन वर्षों में 10,000 और अगले छह वर्षों में 20,000 बैलिस्टिक मिसाइल तैयार करने की योजना बना रहे हैं। उनके पास एक विशाल शस्त्रागार है जो इजराइल के लिए खतरा है। वे दक्षिणी मोर्चे से हम पर हमला कर सकते हैं, इसलिए हमारे पास इस परमाणु खतरे पर कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 60-दिवसीय वार्ता अवधि का संदर्भ देते हुए कहा कि ईरान द्वारा इसे न मानने पर 61वें दिन इजराइल ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु खतरे के बेअसर होने तक इजराइल अपना अभियान जारी रखेगा।
Israel accepted indias mediation to stop the war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













