ईरान ने जर्मन विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खरी, अमेरिका-इजरायल के हमले को सही ठहराने पर जताई नाराजगी

Iran-Germany Tensions: ईरान ने जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के बयान की कड़ी निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल हमले को जायज ठहराने पर इसे 'शर्मनाक और नैतिक पतन' बताया।
Iran Slams Johann Wadephul
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ईरान ने जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के बयान पर आपत्ति जताई

  • इस्माइल बाघेई ने चांसलर मर्ज की पुरानी टिप्पणी का हवाला दिया

  • तेहरान ने युद्ध के मानवीय और आर्थिक नुकसान का मुद्दा उठाया

Iran Slams Johann Wadephul: ईरान ने जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को उचित करार दिया था। गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक शर्मनाक और निम्न स्तर का बयान' करार दिया। मंत्रालय ने इसके साथ ही जर्मन नेता को इस प्रकार के बयान देने से बचने की सलाह दी। 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए जर्मन विदेश मंत्री वाडेफुल की आलोचना की। उन्होंने वाडेफुल को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की पुरानी टिप्पणी याद दिलाई। मर्ज ने ईरान पर हमले की निंदा करते हुए इसे गंदा काम बताया था। 

ईरानी विदेश मंत्रालय ने मर्ज को घेरा 

इस्माइल बाघेई एक्स पोस्ट में लिखा, एक समय चांसलर मर्ज ने बड़े उत्साह से कहा था कि इजरायल, ईरान पर हमला करके 'गंदा काम' कर रहा है। लेकिन कुछ ही महीनों बाद, वही चांसलर अब इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि इस युद्ध की वजह से यूरोपीय अर्थव्यवस्था को 100 अरब यूरो का नुकसान हो रहा है।

Iran Slams Johann Wadephul
चुनाव जीतते ही एक्शन में आए डेमोक्रेट, ट्रंप पर लगाम लगाने का प्लान तैयार, ईरान युद्ध को बनाएंगे हथियार!

बाघेई ने आगे लिखा, अब उनके विदेश मंत्री भी ईरान पर हुए सैन्य हमले को सही ठहराने के लिए मजबूर महसूस कर रहे हैं। बाघेई ने आगे कहा कि वे इतनी उदासीनता और गहरे नैतिक पतन का शिकार हैं कि न तो उन्हें इंसानी जानों के नुकसान और युद्ध अपराधों का एहसास है, और न ही वे उस आर्थिक नुकसान को समझ पा रहे हैं जो यह युद्ध उनके अपने देश और पूरे यूरोप को पहुंचा रहा है।

जर्मन कहावत के साथ खत्म की बात

बाघेई ने एक जर्मन कहावत के जरिए अपनी बात खत्म की। उन्होंने कहा , नुकसान उठाने से इंसान समझदार बनता है। लेकिन ऐसा लगता है कि 'हंस गुक-इन-दी-लुफ्ट' (लापरवाह व्यक्ति) को कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता।

वाडेफुल ने ईरान पर लगाए आरोप 

विदेश मंत्री वाडेफुल का बुधवार को एक पॉडकास्ट प्रसारित हुआ जिसमें उन्होंने सैन्य हमले को सही तो नहीं ठहराया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, इस टकराव का कारण जाहिर तौर पर ईरान है, जो खुद को परमाणु हथियारों से लैस करने की तैयारी कर रहा है और कई पड़ोसी देशों में ऐसे मिलिशिया समूहों का समर्थन करता है, जो उन देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं करते हैं। ईरान के मुताबिक उनका ये वक्तव्य अमेरिका और इजरायल के पक्ष में है। 

Iran Slams Johann Wadephul
जुए जैसी हरकतें न करें...ईरानी कुद्स फोर्स चीफ की US को धमकी, बोले-होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में देंगे झटका

जून में ही जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों को लेकर संतुलित बयान देने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि इजरायल हम सब की तरफ से "गंदा काम" कर रहा है।