- Hindi News »
- World »
- Iran Six Conditions End Middle East Conflict Trump Netanyahu Khamenei
ईरान युद्धविराम के लिए तैयार! लेकिन अब अमेरिका-इजरायल को माननी होंगी 3 नहीं 6 शर्तें, क्या करेंगे ट्रंप?
Iran Six Conditions End War: ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए छह शर्तें रखी हैं, जिनमें अमेरिकी सैन्य ठिकानों की हटाने, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा शामिल है।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान युद्धविराम के लिए तैयार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Ready for Ceasefire: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में फिलहाल युद्धविराम की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह शर्तें रखी हैं। ईरान का कहना है कि अगर तबाही रोकनी है तो युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करना होगा। शर्तें स्वीकार करें, नहीं तो यदि ईरान पर हमले होंगे, तो बदले में हमले लगातार जारी रहेंगे।
ईरान के एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने लेबनानी मीडिया आउटलेट अल मयादीन से इंटरव्यू में कहा कि तेहरान ने युद्ध की शर्तों को औपचारिक रूप से निर्धारित कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को 48 घंटे के भीतर खोलने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो पावर ग्रिड पर हमले किए जाएंगे।
खाड़ी देशों के पावर ग्रिड पर हमला
इस पर पलटवार करते हुए, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक करने और खाड़ी देशों के पावर ग्रिड पर हमला करके उन्हें अंधेरे में डुबोने की धमकी दी है। इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह शर्तें घोषित की हैं, जो न केवल युद्धविराम बल्कि पूरे क्षेत्रीय ढांचे में बदलाव का संकेत देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
अपनी शर्तों पर सीजफायर
माना जा रहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमताओं, ऑपरेशनल सहनशक्ति और होर्मुज स्ट्रेट पर रणनीतिक प्रभुत्व के कारण, अब वह युद्धविराम की पूर्व शर्तों पर नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जोर दे रहा है। हाल के हमलों ने इजरायल के अराद और डिमोना क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है और उसकी रक्षात्मक स्थिति को चुनौती दी है।
ईरान की युद्ध समाप्ति के लिए छह शर्तें:
- युद्ध न दोहराए जाने की बाध्यकारी गारंटी: कोई अस्थायी या प्रतीकात्मक युद्धविराम स्वीकार्य नहीं।
- अमेरिकी सैन्य ठिकानों की क्षेत्र से हटाना: पश्चिम एशिया में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को समाप्त करना।
- युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा।
- सभी क्षेत्रीय युद्धों का समापन: मौजूदा संघर्षों को व्यापक संदर्भ में समाप्त करना।
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई कानूनी व्यवस्था: वैश्विक ऊर्जा मार्ग पर ईरान का नियंत्रण सुनिश्चित करना।
- मीडिया नियंत्रण: ईरान को निशाना बनाने वाले शत्रुतापूर्ण मीडिया अभियानों में शामिल व्यक्तियों पर मुकदमा और प्रत्यर्पण।
ईरान के अधिकारी ने कहा कि ये कदम किसी प्रतिक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि महीनों पहले तैयार की गई रणनीति का हिस्सा हैं। पहले सैचुरेशन-स्टाइल मिसाइल हमलों की बजाय, अब ईरान ने सटीक निशाने और महत्वपूर्ण ठिकानों को प्राथमिकता दी है। प्रमुख वायु रक्षा संरचनाओं को नष्ट करके, ईरान ने दुश्मन के आसमान पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। उनका कहना है कि हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक पूरी तरह से युद्धविराम की गारंटी नहीं मिल जाती।
यह भी पढ़ें- होर्मुज से गुजरना है तो…देना होगा 18 करोड़, US की धमकी के बाद ईरान का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे ट्रंप?
तत्काल युद्धविराम की संभावना नहीं
ईरानी अधिकारी ने कहा कि मौजूदा सैन्य संतुलन को देखते हुए, युद्धविराम की कोई तत्काल संभावना नहीं है। तेहरान की नीति अब हमलावर को सजा देने पर केंद्रित है, जब तक इजरायल और अमेरिका दोनों को सही ढंग से सजा नहीं मिलती। इजरायल को इसके किए की सजा जरूर दी जाएगी। ईरान का कहना है कि वे अपने देश और नागरिकों की रक्षा कर रहे हैं।
Iran six conditions end middle east conflict trump netanyahu khamenei
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMChhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope : 5 तारीख को जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! जानें किसे उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 05, 2026 | 06:30 AMमहाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 05, 2026 | 06:00 AM9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
May 05, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














