- Hindi News »
- World »
- Iran Fm Araghchi Slams Trump Us Iran Talks Pakistan X Post
बस होने ही वाली थी डील…फिर, ईरानी विदेश मंत्री का खुलासा, अंत समय में अपनी बात से पलटा अमेरिका, अब होगी जंग!
US-Iran War: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली महा-वार्ता विफल हो गई है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर दोषारोपण किया है, जिससे दो हफ्तों के सीजफायर पर संकट गहरा गया है।
- Written By: अक्षय साहू

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (सोर्स- सोशस मीडिया)
US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में हुई 21 घंटे लंबी शांति वार्ता के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। इससे दो हफ्तों के लिए लागू किए गए सीजफायर का भविष्य भी अनिश्चित हो गया है। दोनों देश बातचीत के विफल होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका की सख्त और अतिरिक्त मांगों के कारण समझौता संभव नहीं हो पाया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि तेहरान ने 47 सालों में पहली बार अमेरिका के साथ उच्च-स्तरीय सीधी बातचीत अच्छे इरादे से शुरू की थी। उन्होंने दावा किया कि बातचीत लगभग सफल होने वाली थी, लेकिन अंतिम चरण में अमेरिका के रवैये के कारण यह टूट गई। उनके मुताबिक, वाशिंगटन ने आखिरी समय में अपना रुख कड़ा कर लिया, लक्ष्य बदले और वार्ता में बाधाएं खड़ी कीं।
गालिबाफ का अमेरिका पर निशाना साधा
वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने भी अमेरिका पर निशाना साधा। ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ के बाद जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस वार्ता में असफलता अमेरिका की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौते की नीयत और इच्छा दोनों थीं, लेकिन पिछले संघर्षों के अनुभव के कारण उन्हें अमेरिका पर भरोसा नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
Hantavirus का बढ़ता खतरा! मरीजों की संख्या हुई 11, WHO की सख्त सलाह- 42 दिन क्वारंटाइन है जरूरी, बढ़ी चिंता
Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन! 30 मिसाइल साइट्स अब भी एक्टिव, क्या बढ़ेगा तनाव?
In intensive talks at highest level in 47 years, Iran engaged with U.S in good faith to end war. But when just inches away from “Islamabad MoU”, we encountered maximalism, shifting goalposts, and blockade. Zero lessons earned Good will begets good will.
Enmity begets enmity. — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 12, 2026
गालिबाफ ने यह भी कहा कि विरोधी पक्ष ईरानी प्रतिनिधिमंडल का भरोसा जीतने में नाकाम रहा। उन्होंने ईरान की जनता का आभार जताते हुए कहा कि देश के लोगों के समर्थन ने प्रतिनिधिमंडल को मजबूती दी।
इस्लामाबाद में चल रही थी वार्ता
पाकिस्तान की मेजबानी में 9-10 अप्रैल को इस्लामाबाद में यह शांति वार्ता आयोजित की गई थी। 40 दिनों के संघर्ष के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया था। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस ने किया, जबकि ईरानी पक्ष की कमान गालिबाफ के हाथ में थी।
यह भी पढ़ें- ईरान की नाफरमानी पर भड़के ट्रंप…होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का दिया आदेश, आज शाम 7:30 बजे लग जाएगा ‘ताला’
रविवार को जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि यह वार्ता बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि समझौता न होना ईरान के हित में नहीं है और दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बरकरार हैं। शांति वार्ता विफल होने के बाद से मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध की आशंका तेज हो गई है।
Iran fm araghchi slams trump us iran talks pakistan x post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 03:31 PMCM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
May 13, 2026 | 03:28 PMवर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
May 13, 2026 | 03:26 PMअहिल्यानगर पर बढ़ा कर्ज का संकट, 825 करोड़ जुटाने की चुनौती, मनपा लेगी भारी लोन
May 13, 2026 | 03:24 PMनीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
May 13, 2026 | 03:17 PMभोपाल में झुग्गी शिफ्टिंग पर विवाद, हाईटेंशन लाइन के नीचे बसा दिए परिवार; सुरक्षा और पर्यावरण पर खड़े हुए सवाल
May 13, 2026 | 03:16 PMछत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
May 13, 2026 | 03:11 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













