- Hindi News »
- World »
- Indication Of Attack On Afghanistan Pak Army Is Making A Big Plan
पड़ोसी मुल्क पर हमले कर सकता है पाक! ट्रेन हाईजैक का गम मिटाने के लिए आर्मी बना रही है बड़ा प्लान
Train Hijack: बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को कब्जे में लेकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया। जिसके बाद से पाकिस्तान इस हमले का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान पर हमले की योजना बना रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय

अफगानिस्तान पर हमले को लेकर सेना बना रही है बड़ा प्लान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के हाईजैक होने की घटना ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले के जरिए न केवल शहबाज शरीफ सरकार बल्कि पाकिस्तानी सेना को भी बड़ी चुनौती दी है। जाफर एक्सप्रेस पर हुए इस हमले से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
बीएलए ने आम नागरिकों को छोड़ दिया लेकिन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार डाला। संगठन का दावा है कि उसने 214 सैन्य बंधकों की हत्या कर दी, हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले में कुल 31 लोग मारे गए, जिनमें 18 सैनिक शामिल हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने ट्रेन हमले को लेकर अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है और कहा है कि इसमें अफगान सरकार का हाथ हो सकता है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
हमले का बदला लेने के मूड में पाक
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हुए बीएलए हमले के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान अब इस हमले का बदला लेने के मूड में है और अफगानिस्तान पर कार्रवाई कर सकता है। माना जा रहा है कि देश में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए शहबाज शरीफ सरकार इस कदम पर विचार कर रही है। हालांकि, यह हमला कब और किस तरीके से किया जाएगा, इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बढ़ता जा रहा दोनो देशों में तनाव
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे यह आशंका पैदा हो रही है कि पाकिस्तान किसी भी समय अफगानिस्तान पर हमला कर सकता है। गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों में भारत की भूमिका रही है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया कि जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले में शामिल बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकी अफगानिस्तान में अपने नेताओं और सरगनाओं से संपर्क में थे। बयान में यह भी कहा गया कि इस हमले का मास्टरमाइंड अफगानिस्तान में मौजूद है, हालांकि उसका नाम उजागर नहीं किया गया। इस स्थिति को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान जाफर एक्सप्रेस हमले का बदला लेने के लिए सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
Indication of attack on afghanistan pak army is making a big plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













