घर में बिना कपड़ों में घूमते आए नज़र, तो जेल की हवा खाने को हो जाएं तैयार! जानें ये अनोखा कानून

Roaming Without Clothes In Singapore Is Crime
Published on
Updated on

हर देश के अपने अलग-अलग कानून और नियम (Laws And Rules) होते हैं। जिनका उल्लंघन करने या तोड़ने पर कई तरह की कार्रवाई की जाती है। जिन चीज़ों को आप मामूली समझते हैं, उन देशों में वह चीज़ जुर्म (Crime) कहलाती है। जिसे लेकर सख्त एक्शन (Strike Action) भी लिया जाता है। हालांकि, कुछ देशों के बेहद अजीब कानून भी हैं, जिनके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी भी होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कानून (Unique Laws) के बारे में बताते जा रहे हैं, जो हमारे देश में मानों बहुत आम है। 

अनोखा कानून 

क्या आपने कभी ऐसा सुना है अगर आप अपने ही घर में बिना कपड़ों के घूमते हुए नज़र आए तो आप पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जी हां सुनने में यह बेहद अजीब है, लेकिन ऐसा कानून है। यह कानून सिंगापुर (Roaming Without Clothes In Singapore Is Crime) का है। जितना अजीब यह कानून है उतना ही अजीब इसकी सजा भी। अगर आपको सिंगापुर में बिना कपड़ों के घर में घूमते हुए पकड़ा गया तो आपको सीधे जेल जाना पड़ सकता है। इस देश का यह नियम बहुत अनोखा है। जेल के अलावा आपको भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है।  

एक लाख से ज़्यादा जुर्माना या जेल की हवा 

सिंगापुर में अगर आपको किसी ने आपके घर के बहार से आपको बिना कपड़ों के घुमड़ते हुए देखा तो वह शख्स भी आपकी शिकायत कर सकता है। इस कानून के मुताबिक, अगर घर के पर्दे खोलकर बिना कपड़ों के घूमते हुए बाहर किसी को नजर आए तो आपको न सिर्फ जुर्माना बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। ऐसा करने वाले को 2,000 डॉलर का जुर्माना (भारतीय करेंसी के अनुसार एक लाख रुपए से ज्यादा) और तीन महीने की जेल की सजा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com