- Hindi News »
- World »
- Helicopter Crashes In Australia Falls On Hotel And Catches Fire Pilot Dies
ऑस्ट्रेलिया में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, होटल की छत पर गिरने से लगी आग, पायलट की मौत
ऑस्ट्रेलिया में क्रैश होकर होटल की छत पर हेलीकॉप्टर गिर जाने से पूरे होटल को खाली कराना पड़ा है। होटल पर गिरने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गयी और पाइलट की मौत हो गयी....
- Written By: विजय कुमार तिवारी

हादसे के बाद जलता हेलीकॉप्टर (सौ. से सोशल मीडिया)
वेलिंगटन : ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सोमवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के एक होटल की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग जाने के कारण होटल से लगभग 400 लोगों को बाहर निकालना पड़ा, जबकि यहां ठहरे एक दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि केर्न्स शहर के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए पायलट की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी नहीं कि हेलीकॉप्टर ने किस उद्देश्य से उड़ान भरी थी और केर्न्स हवाई अड्डे से पर्यटक कार्यों में लगे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए किसने मंजूरी दी थी।
क्वींसलैंड पुलिस विभाग के कार्यवाहक चीफ सुपरिटेंडेंट शेन होलम्स ने संवाददाताओं को बताया कि आग लगने के कारण होटल में धुंआ फैल गया जिससे यहां ठहरे एक दंपति को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि होटल के आसपास के इलाके में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी का ‘इंडो-पैसिफिक’ दौरा: जुलाई में ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री
होर्मुज नाकेबंदी पर अकेले पड़े ट्रंप? ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने खींचे हाथ, कहा- यह हमारी जंग नहीं
Brett Lee ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, याद किया साथ बिताया पल; इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
ट्रंप को ऑस्ट्रेलिया का झटका! होर्मुज की नाकेबंदी में साथ देने से किया इनकार, बोले- हमें नहीं कोई जानकारी
होलम्स ने कहा कि इस बात का पता नहीं चल सका है कि जो व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था उसके पास पायलट लाइसेंस था या नहीं या वह हेलीकॉप्टर के स्वामित्व वाली कंपनी ‘नॉटिलस एविएशन’ के लिए काम करता था या नहीं। पुलिस प्रमुख होलम्स ने कहा कि अब कोई खतरा नहीं है। इस घटना के बाद सब कुछ सामान्य हो जाने की संभावना है। यह अकेली घटना है।
‘नॉटिलस एविएशन’ ने एक लिखित बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर ने अनधिकृत तरीके से उड़ान भरी थी लेकिन इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा। केर्न्स हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड बार्कर ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि हवाई अड्डे के सुरक्षा व्यवस्था या प्रक्रियाओं में किसी तरह की चूक नहीं हुई है।
Helicopter crashes in australia falls on hotel and catches fire pilot dies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी! बंपर उछाल के बाद कीमतों में गिरावट, जानें क्यों बदला रुख?
May 14, 2026 | 11:21 AMदेपालपुर में दर्दनाक घटना: दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप, उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, जांच में जुटा विभाग
May 14, 2026 | 11:19 AMWater Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर 900 मिमी जलवाहिनी पूर्ण क्षमता से शुरू करने के महापौर के निर्देश
May 14, 2026 | 11:14 AMसांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर
May 14, 2026 | 11:14 AMअकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
May 14, 2026 | 11:11 AMनासिक महापौर और त्र्यंबकेश्वर नगराध्यक्ष को नहीं मिला न्योता! सिंहस्थ कुंभ के लोगो अनावरण में प्रोटोकॉल विवाद
May 14, 2026 | 11:08 AMWhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
May 14, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














