इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

Giorgia Meloni Deepfake: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की फर्जी अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। मेलोनी ने इसे डीपफेक का खतरनाक हथियार बताते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Meloni Deepfake: Italian PM Giorgia Meloni Reacts To Fake Explicit Viral Photos On Social Media
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Giorgia Meloni Deep Fake Viral Photos: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कई अश्लील तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फर्जी तस्वीरों ने सिर्फ इटली में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई पूरी तरह से हैरान रह गया है। मेलोनी ने खुद इस पूरे मामले पर अब चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने X पर अपनी एक वायरल तस्वीर साझा करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने लोगों को बताया कि यह सब कुछ पूरी तरह से झूठ है और AI तकनीक का गलत इस्तेमाल है। उन्होंने साफ कहा कि यह तकनीक किसी को भी आसानी से अपना निशाना बना सकती है। यह घटना आज उनके साथ हुई है और कल किसी और के साथ भी हो सकती है।

मेलोनी ने डीपफेक को कहा खतरनाक हथियार

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने इस पूरे मामले को डीपफेक का एक बहुत ही खतरनाक हथियार करार दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह नई AI तकनीक किसी को भी आसानी से धोखा दे सकती है और लोगों को मैनीपुलेट कर सकती है। कुछ अतिवादी विरोधी लोग जानबूझकर इन फर्जी तस्वीरों को बिल्कुल असली बताकर इंटरनेट पर तेजी से फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने X पोस्ट में माना कि जिन्होंने ये तस्वीरें बनाई हैं उन्होंने तकनीक के मामले में काफी काम किया है। लेकिन आज के समय में लोग किसी पर हमला करने के लिए किसी भी हद तक नीचे जा रहे हैं। झूठ गढ़ने के लिए आजकल लोग इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऐसा गलत और घटिया इस्तेमाल बड़ी धड़ल्ले से कर रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जताई चिंता

मेलोनी ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पूरा गंभीर मुद्दा सिर्फ उन तक ही सीमित बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री होने के नाते मैं खुद का बचाव कर सकती हूं लेकिन कई आम लोग ऐसा नहीं कर पाते। इसीलिए इस तरह के बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर दुनिया भर के लोगों को बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा।

भरोषा करने से पहले जांच की अपील

उन्होंने इंटरनेट यूजर्स से विशेष अपील की है कि किसी भी चीज पर विश्वास करने से पहले हमेशा उसकी सच्चाई जाने की जरूर कोशिश करें। किसी भी खबर या तस्वीर को आगे शेयर करने से पहले उस पर आपका पूरा विश्वास होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यह एक ऐसा नियम है जो हमेशा लागू होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति भविष्य में धोखा न खा सके।

जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पोस्ट के अंत में यह भी कहा कि जो आज उनके साथ हो रहा है वह कल किसी और के साथ होगा। यह घटना पूरे समाज और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी की तरह काम करती है। हमें इस तरह की फर्जी AI तकनीक के गलत इस्तेमाल से बचने के लिए जल्द ही कड़े कदम उठाने ही होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com