5 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, अब पति ने छोड़ा पत्नी का साथ

nagolon
(Social-Midea)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: एक महिला के लिए मां बनाना दुनिया की सबसे खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन अगर यही ख़ुशी उसके दुःख का कारण बन जाएं तो क्या होगा? जी हां ऐसा ही कुछ अफ्रीकी देश युगांडा के एक महिला के साथ हुआ है। दरअसल एक महिला ने पांचवी बार जुड़वे बच्चों (Twins) को जन्म दिया ऐसे में उस महिला के पति ने उसका साथ छोड़ (Husband Left Wife) दिया। दरअसल यह हैरान करने वाला मामला है लेकिन यह सच है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर... 

जुड़वा बच्चे की वजह से पति ने छोड़ा 

आपको बता दें कि इस महिला का नाम नलोंगो ग्‍लोरिया है। अपने बारे में उसने बताया कि हाल ही में उसने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। पति को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली वो घर छोड़ कर चला गया। महिला ने बताया कि उसका पति कहां गया इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

एक इंटरव्यू के दौरान नलोंगा ने बताया कि जब वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो पति ने कह दिया था कि यह उसके लिए बहुत ज्यादा है, लिहाजा तुम घर छोड़कर चली जाओ। क्योंकि, उसके पति का कहना था कि पांच बार जुड़वां बच्चे को जन्म देना असामान्य है। ऐसे में बच्चों के जन्म के बाद पति घर छोड़कर चला गया। 

पति ने साथ छोड़ा

इस बारे में बात करते ते हुए नलोंगों ने आगे बताया कि वो इस स्थिति से काफी दुखी हैं। लेकिन, सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल ही अफसोस नहीं है कि उसने 10 बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पति भले ही बच्चों को पसंद नहीं करते हैं। 

बच्चों ने भी छोड़ा मां का साथ 

लेकिन इस बारे में नलोंगो कहती है कि मैं अपने बच्चों को छोड़कर कहीं नहीं जा सकती। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके बच्चे भी उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। लेकिन, महिला को जानकारी नहीं है कि वे कहां है। इधर, अब मकान मालिक ने भी महिला को घर खाली करने के लिए कह दिया है। आलम ये है कि महिला के सामने बच्चों के पालन-पोषण को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इतना ही नहीं इस मामले की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। महिला काफी दुखी है, फिर भी अपने बच्चों के लिए खड़ी है।   

Navbharat Live
navbharatlive.com