-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Gabrielle Henry Miss Jamaica Fall Miss Universe 2025 Injury Update
मिस यूनिवर्स में दर्दनाक हादसा! स्टेज गिरी कंटेस्टेंट, स्ट्रेचर पर ले जाने का VIDEO हुआ वायरल
- Written By: अक्षय साहू
Thailand Miss Universe Incident: मिस यूनिवर्स 2025 के प्रीलिमिनरी राउंड में मिस जमैका, डॉ. गैब्रिएल हेनरी स्टेज से गिर गईं, लेकिन गंभीर चोटें नहीं आईं और वे अस्पताल में स्थिर स्थिति में हैं।

मिस जमैका गैब्रिएल हेनरी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Gabrielle Henry: थाईलैंड में चल रहे मिस यूनिवर्स के प्रीलिमिनरी राउंड में उस वक्त सबकी सांसें थम गईं, जब शाम की गाउन प्रतियोगिता के दौरान मिस जमैका, 28 वर्षीय डॉ. गैब्रिएल हेनरी स्टेज से फिसलकर नीचे गिर गईं। हादसे का वीडियो कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों में चिंता फैल गई, क्योंकि एक अन्य वीडियो में किसी को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि स्थिति गंभीर है।
कुछ घंटों बाद मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने बयान जारी कर बताया कि गैब्रिएल हेनरी फिलहाल स्थिर स्थिति में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल बैंकॉक के एक अस्पताल में इलाज जारी है। एहतियात के तौर पर उन्हें रातभर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। पेजेंट के प्रेसिडेंट राउल रोचा कैंटू, जो उनके परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे थे, ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि हेनरी को कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है और उनकी देखभाल पूरी सावधानी से की जा रही है।
Miss Jamaica had a nasty fall at the Miss Universe pageant. Watch your step, ladies. pic.twitter.com/6x4C0h5GlA — Catch Up (@CatchUpFeed) November 20, 2025
2024 में जीता था जमैका यूनिवर्स का खिताब
गैब्रिएल हेनरी सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वे दृष्टिबाधित लोगों के लिए काम करती हैं और लंबे समय से मिस यूनिवर्स में भाग लेने का सपना देख रही थीं। अगस्त 2024 में उन्होंने मिस जमैका यूनिवर्स का ताज जीता था। इससे पहले, 2023 में वे इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी थीं लेकिन जीत नहीं पाईं। इस बार उन्होंने वापसी कर अपनी मेहनत और जुनून से मुकाम हासिल किया था और अब 74वें मिस यूनिवर्स फाइनल की तैयारी कर रही थीं।
bu yil miss universe rezilligi saka mi olaylar yetmiyomus gibi simdi de show esnasinda miss jamaica yururken platformdan yer altina dustu hastaneye kaldirdilar showu devam ettiriyolar hala can guvenligi yok resmen pic.twitter.com/wIQfARM8jh — sonic (@19shuhy) November 19, 2025
विवादों में रहा मिस यूनिवर्स 2025
हालांकि, पेजेंट इस समय कई विवादों में उलझा हुआ है। कुछ दिनों पहले मिस यूनिवर्स थाईलैंड के डायरेक्टर नवात इट्साराग्रिसिल ने एक लाइव प्रसारण के दौरान मिस मैक्सिको, फातिमा बोश को ‘डम्ब’ कह दिया था। इस टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया, कई कंटेस्टेंट्स ने लाइव शो से वॉकआउट कर दिया।
यह भी पढ़ें: दुनिया ने किया बैन, तो इजरायल ने कर दिया इस्तेमाल… लेबनान की मिट्टी से निकले ‘मौत के सबूत’
सम्बंधित ख़बरें
‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर नई चर्चा, डेटिंग की अफवाहों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने बटोरी सुर्खियां
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
फातिमा बोश ने इस बयान को अस्वीकार्य बताया। नवात ने बाद में माफी मांग ली, लेकिन विवाद थमा नहीं। अंततः पेजेंट प्रेसिडेंट राउल रोचा कैंटू को दखल देना पड़ा और उन्होंने थाई डायरेक्टर पर कड़े प्रतिबंध लगाए, जिसके चलते उन्हें इस बार के अधिकांश कार्यक्रमों से दूर रहना पड़ा।
Gabrielle henry miss jamaica fall miss universe 2025 injury update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
Jun 20, 2026 | 07:06 PM‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
Jun 20, 2026 | 07:02 PMमंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
Jun 20, 2026 | 07:00 PMयूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी
Jun 20, 2026 | 06:54 PM‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
Jun 20, 2026 | 06:52 PMअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Jun 20, 2026 | 06:51 PMस्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
Jun 20, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













