-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Foreign Secretary Vikram Misri Is An Expert On China Affairs Here His Achievements
चीन मामलों पर विशेषज्ञ माने जातें हैं नए विदेश सचिव विक्रम मिसरी, ये उपलब्धियां हैं इनके नाम
- Written By: साक्षी सिंह
भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया है। वह इससे पहले राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। मिसरी ने ऐसे वक्त में यह महत्वपूर्ण पद संभाला है जब भारत कई भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी
नई दिल्ली: चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर विशेषज्ञ माने जाने वाले अनुभवी राजनयिक विक्रम मिसरीने सोमवार को भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया है। वह इससे पहले राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे।
59 वर्षीय मिसरी ने ऐसे वक्त में यह महत्वपूर्ण पद संभाला है जब भारत कई भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है जिसमें पूर्वी लद्दाख सीमा पर जारी गतिरोध के बाद चीन के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष के परिणाम भी शामिल हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई जिम्मेदारी संभालने पर मिसरी को बधाई दी।
विदेश मंत्री ने दी बधाई
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में बड़े बदलाव की आहट! कतर पहुंचे एस. जयशंकर, PM अल-थानी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ईरान-US तनाव थमते ही एक्टिव हुआ भारत, जयशंकर 10 दिन में 6 देशों के दौरे पर, चीन-पाक की बढ़ी बेचैनी!
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
US अटैक में 3 भारतीयों की मौत पर आया अमेरिका का पहला बयान, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिखाई हेकड़ी
एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री को आज नयी जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देता हूं। उन्हें सार्थक और सफल कार्यकाल की शुभकामना देता हूं। मिसरी विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तर अमेरिका में विभिन्न भारतीय दूतावासों में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें तीन प्रधानमंत्रियों – इंदर कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव के रूप में काम करने का अनुभव है।
दो साल का कार्यभार
नियमों के मुताबिक, मिसरी का विदेश सचिव के तौर पर न्यूनतम दो साल का कार्यकाल होना तय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि विक्रम मिस्री ने आज विदेश सचिव के तौर पर प्रभार संभाला। विदेश मंत्रालय विदेश सचिव मिस्री का गर्मजोशी से स्वागत करता है और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता है।
गलवान घाटी में झड़पों के मामले को संभाला
मिसरी राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाने से पहले 2019-2021 तक चीन में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके थे। ऐसा माना जाता है कि मिस्री ने जून 2020 में गलवान घाटी में झड़पों के कारण पैदा हुए तनाव के बाद भारत और चीन के बीच वार्ता में अहम भूमिका निभायी। गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया। यह दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।
इन देशों में रहे बतौर भारत के राजदूत
अपने शानदार करियर में मिस्री स्पेन 2014-16 तक और म्यांमार में 2016-18 तक भारत के राजदूत भी रहे। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान, अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम और श्रीलंका समेत कई भारतीय दूतावासों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। मिसरी का जन्म श्रीनगर में हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं बर्न हॉल स्कूल और डीएवी स्कूल हुई। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से भी पढ़ाई की।
विक्रम मिसरी की शिक्षा
मिसरी ले अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर में सिंधिया स्कूल से पूरी की, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री ली और जमशेदपुर के एक्सएलआरआई से एमबीए किया। सरकारी सेवा से पहले उन्होंने विज्ञापन और विज्ञापन फिल्म निर्माण के निजी क्षेत्र में तीन साल तक काम किया। उन्होंने डॉली मिस्री से विवाह किया और उनके दो बच्चे हैं।
भविष्य को लेकर ऐसा है कयास
ऐसी जानकारी है कि सरकार अमेरिका में भारत के अगले राजदूत और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में नई दिल्ली के स्थाई प्रतिनिधि को नियुक्त करने की तैयारी में भी है। माना जाता है कि वाशिंगटन में भारत का राजदूत बनने की दौड़ में क्वात्रा का नाम सबसे आगे है। तरनजीत संधू के जनवरी में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है। पिछले महीने रुचिरा कम्बोज के सेवानिवृत्त होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि का पद भी खाली है।
Foreign secretary vikram misri is an expert on china affairs here his achievements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














