विदेश मंत्री जयशंकर ने काठमांडू में किए पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन

_Jaishankar visited Pashupatinath temple
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे जयशंकर
Published on
Updated on

काठमांडू: विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister Jaishankar) ने शुक्रवार को नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

जयशंकर 2024 में विदेश की पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन देश में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करने से पहले सुबह-सुबह पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए।

काठमांडू ( Kathmandu) के पूर्वी बाहरी भाग में पवित्र बागमती नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ नेपाल में सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। दुनियाभर से हजारों हिंदू श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं। सदियों पुराना यह मंदिर हिंदू देवता शिव को समर्पित हैं और वह पशुओं के संरक्षक पशुपति के अपने अवतार में यहां विराजमान हैं। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com