दक्षिणी फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 31 लोगों की मौत

Landslides and floods in Indonesia leads to 126 deaths, dozens still missing
Image:Twitter
Updated on

कोताबातो/फिलीपीन: फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में रातभर बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और नौ अब भी लापता हैं जबकि कुछ लोग अपने घरों फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पूर्व गुरिल्ला लड़ाकों द्वारा प्रशासित पांच मुस्लिम स्वायत्त प्रांतों के गृह मंत्री नगुइब सिनारिम्बो ने बताया कि मैगुइन्डानाओ प्रांत के तीन शहर प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं जहां पर बाढ़ में डूबने या मलबे में दबने से अधिकतर मौतें हुई हैं। 

सिनारिम्बो ने एसोसिएटेड प्रेस को टेलीफोन पर बताया, ‘‘पूरी रात मूसलाधार बारिश होने से मलबा के साथ पानी पहाड़ों से होते हुए नदियों में आया जिससे बाढ़ आई।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हताहतों की संख्या नहीं बढ़ेगी लेकिन अब भी कुछ इलाके हैं जहां पर हम नहीं पहुंच पाए हैं।''   

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह से बारिश की रफ्तार मद्धम पड़ी है जिससे कई शहरों में बाढ़ का पानी घट रहा है। सिनारिम्बो ने बताया कि मेयर, गवर्नर और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 लोगों की मौत पड़ोसी तटीय शहर दातू ओडिन सिन्सुआट और दातु ब्लाह सिन्सुआट में हुई है जबकि पांच लोगों की जान उपी शहर में गई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com