अमेरिका में आग लगने से पांच घायल एक दमकलकर्मी की मौत

America widefire
representative File Photo
Published on: 
Updated on: 

अमेरिका: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक इमारत आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसमें एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलाडेल्फिया की इमारत में देर रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है और आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

फिलाडेल्फिया उप अग्निशमन आयुक्त क्रेग मर्फी ने बताया कि तड़के 3:24 बजे इमारत ढह गई। इमारत ढहने के घंटों बाद 51 वर्षीय लेफ्टिनेंट सीन विलियम्सन और एक अन्य दमकलकर्मी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन विलियम्सन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। शहर के लाइसेंस और निरीक्षण विभाग के तीन अन्य दमकलकर्मियों और एक निरीक्षक को शीघ्र ही मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

मर्फी ने बताया कि, इमारत ढहने के दौरान मलबे में दबने से बचने के लिए एक दमकलकर्मी दूसरी मंजिल से कूद गया। अधिकारियों ने बताया कि टेंपल यूनिवर्सिटी अस्पताल में दो दमकलकर्मियों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है तथा अन्य तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।(एजेंसी)