-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Fire Still Raging In California Forests 24 People Dead Oscar Nominations Postponed For A Week
कैलिफोर्निया के जंगलों में अब भी लगी भयंकर आग, गई 24 लोगों की जान, ऑस्कर नामांकन हफ्ते भर टला
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र के जंगलों में लगी भयंकर आग के चलते 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा को फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। कम से कम 24 लोगों की जान चली गई।

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग
न्यूयॉर्क : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र के जंगलों में लगी भयंकर आग के चलते 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा को फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
इस बाबत एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोमवार को बताया कि अब नामांकन की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी। अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बिल क्रेमर और अकादमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम सभी आग के प्रभाव और हमारे समुदाय में इतने सारे लोगों को हुए भारी नुकसान से स्तब्ध हैं। अकादमी हमेशा से फिल्म उद्योग को एकजुट करने वाली शक्ति रही है और हम कठिनाइयों का सामना करते हुए एक साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से तबाही, 50 हजार से ज्यादा जिंदगियों पर मंडराया खतरा- VIDEO
अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग, कई इलाके आए चपेट में, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
नवभारत विशेष: अमेरिका में लगी भीषण अग्निकांड से खाक में मिल गई प्रतिष्ठा…!
निशानेबाज: अगर ज्यादा भड़कने लग जाए आग, जान बचाकर निकल भागने में है भलाई
वहीं मामले में लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग अभी भी सक्रिय है, इसलिए फिल्म अकादमी ने अपने सदस्यों के लिए नामांकन मतदान की अवधि भी आगामी शुक्रवार तक बढ़ा दी है। मूलतः नामांकन की घोषणा उसी सुबह की जानी थी। इन सबके बावजूद 97वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह दो मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
लॉस एंजिलिस की बात करें तो इस क्षेत्र के जंगलों में भयावह आग की घटनाओं के बाद फिर से तेज हवाएं चलने के पूर्वानुमान के मद्देनजर पानी के अतिरिक्त टैंकर और बड़ी संख्या में अग्निशमन दल भेजे गए हैं। दावानल की दो बड़ी घटनाओं में इस क्षेत्र में हजारों घर तबाह हो गए और कम से कम 24 लोगों की जान चली गई। विमानों से घरों और पहाड़ियों पर चमकीले गुलाबी रंग के अग्निरोधी रसायनों का छिड़काव किया गया, जबकि कर्मचारियों और दमकल वाहनों को सूखी झाड़ियों वाले विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों के पास तैनात किया जा रहा है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले सप्ताह आग की दो भयावह घटनाओं के बाद जलस्रोत सूख जाने के बाद पानी की आपूर्ति फिर से करने के लिए दर्जनों टैंकर भेजे गए। वहीं लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना नेकहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कम से कम दो दर्जन लोग लापता हैं।एलए शहर अग्निशनम प्रमुख क्रिस्टिन क्रॉली ने लोगों से जले हुए इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया, जहां टूटी हुई गैस लाइनों और क्षतिग्रस्त इमारतों की भरमार लगी हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Fire still raging in california forests 24 people dead oscar nominations postponed for a week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jul 13, 2026 | 10:20 AMनवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
Jul 13, 2026 | 10:06 AMकौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Jul 13, 2026 | 10:04 AMभोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
Jul 13, 2026 | 10:03 AMविंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
Jul 13, 2026 | 09:52 AMIndian Culture: भारतीय महिलाएं क्यों पहनती हैं नथ, पायल और बिछिया? जानें इन सदियों पुरानी परंपराओं का पीछे छिप
Jul 13, 2026 | 09:47 AMनवभारत विशेष: नकल माफिया का नया नेटवर्क! अब सर्वर हैक से टेलीग्राम तक फैला खेल
Jul 13, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














