डोनाल्ड ट्रंप का वॉल स्ट्रीट जर्नल पर दायर मुकदमा खारिज, जज बोले- ट्रंप की दलीलें बेबुनियाद

Wall Street Journal : द वॉल स्ट्रीट जर्नल मामले में मियामी के जज डैरिन गेल्स ने कहा कि ट्रंप ये साबित नहीं कर पाए कि अखबार ने जानबूझकर दुर्भावना से ये खबर छापी थी।
Wall Street Journal
वॉल स्ट्रीट जर्नल पर दायर मुकदमा खारिजसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • वॉल स्ट्रीट जर्नल पर दायर मुकदमा खारिज

  • ट्रंप ने अखबार और उसके मालिक पर लगाया था आरोप

  • ट्रंप ने अखबार पर लगाया था मानहानि का आरोप

Donald Trump & Jeffrey Epstein: अमेरिका की एक अदालत ने डोनाल्ड ट्रम्प का 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' अखबार और उसके मालिक रूपर्ट मर्डोक पर किया गया अरबों डॉलर का मुकदमा खारिज कर दिया है।

अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ये साबित करने में विफल रहे कि अखबार ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से उनके खिलाफ रिपोर्ट छापी थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए थे आरोप

बता दें कि 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' का नाम जेफरी एप्सटीन (Jeffrey Epstein) से जुड़ी फाइलों और रिपोर्टिंग के कारण काफी चर्चा में रहा है।

इस अखबार ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें दावा किया गया था कि वर्ष 2003 में जेफरी एप्सटीन के 50वें जन्मदिन के लिए तैयार किए गए एक एल्बम में उत्तेजक पत्र शामिल था, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप का हस्ताक्षर होने की बात भी की थी।

इस पत्र में एक बिना कपड़ों वाली महिला का स्केच बना था और अंत में एप्सटीन को जन्मदिन की बधाई दी गई थी।

जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत में इसे झूठा बताते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे अपनी मानहानि बताते हुए अखबार और उसके मालिक रूपर्ट मर्डोक पर केस फाइल कर दिया था जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

Wall Street Journal मामले में जज ने क्या कहा ?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल मामले में मियामी के जज डैरिन गेल्स ने कहा कि ट्रंप ये साबित नहीं कर पाए कि अखबार ने जानबूझकर दुर्भावना से ये खबर छापी थी। उनकी दलीलें बेबुनियाद थीं। जज ने ये भी कहा कि ट्रंप जबरन अखबार की जांच-पड़ताल में कमियां निकालने की कोशिश कर रहे थे।

Wall Street Journal
जब तक मन है रहो... ब्राजील में हारकर मियामी पहुंचे फ्लावियो, ट्रंप ने दिया तोहफा, US में रहने की दी खुली छूट

अब दोबारा अदालत में नहीं जा पाएगा ये मामला

बता दें कि वॉल स्ट्रीट जर्नल मामले में अदालत ने जो फैसला सुनाया है वो स्थायी तौर पर सुनाया है। ट्रंप अब इस मामले को दोबारा अदालत में नहीं ले जा सकते हैं।

Wall Street Journal
एप्सटीन के बाद अब फ्रेंडशिप फाइल है... वायरल ऑडियो क्लिप पर राज ठाकरे का बड़ा हमला

आखिर कौन था जेफरी एप्सटीन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आए दिन जेफरी एप्सटीन के साथ जोड़ा जाता रहा है। एप्सटीन फाइल्स में कई जगहों पर दोनों की तस्वीरें भी एक साथ दिखी हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर कौन है जेफरी एप्सटीन जो डोनाल्ड ट्रंप के साथ था।

यौन अपराधी एप्सटीन संयुक्त राज्य अमेरिका का एक करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। 2019 में जेफ्री एप्सटीन को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।