तत्काल सीजफायर चाहते हैं इजरायल-ईरान...खाड़ी में तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- फाइनल डील तक रहेगा ब्लॉकेड

Israel Iran Ceasefire: ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष इजरायल और ईरान, तुरंत सीजफायर करना चाहते हैं। 'शांति' पर फाइनल बातचीत चल रही है, बशर्ते कि इसमें नासमझी या बेवकूफ़ी आड़े आए।
Will US-Iran Tensions Subside? The World's Eyes Are Fixed on Trump's Key Meeting; Turmoil Intensifies in the Middle East.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Donald Trump on Israel Iran Tension: ईरान-इजरायल के बीच जारी हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देश आपस में सीजफायर करना चाहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “दोनों पक्ष इजरायल और ईरान, तुरंत सीजफायर करना चाहते हैं। 'शांति' पर फाइनल बातचीत चल रही है, बशर्ते कि इसमें नासमझी या बेवकूफ़ी आड़े आए।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा कि ब्लॉकेड तब तक लागू रहेगा और पूरी तरह से लागू रहेगा जब तक 'फाइनल डील' नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि अब चीजे तेजी से आगे बढ़ेंगी।

अलग-थलग पड़ गया था इजरायल

बता दें कि इजरायल ने ईरान पर सीजफायर लागू होने के बाद पहली बार हमला किया है। इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के दौरान हमले नहीं हो रहे थे। ट्रंप के बयान के बाद साफ हो गया है कि इजरायल फिर ईरान मामले पर बातचीत में शामिल हो गया है। इससे पहले इजरायल ईरान और अमेरिका समझौते में अलग-थलग दिख रहा था।

इजरायल-ईरान में कब शुरू हुआ हमला?

बता दें कि इजरायल और ईरान ने एक दूसरे पर सोमवार को हमले किए थे। वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल दागी और लाल सागर में शिपिंग को रोकने की भी धमकी दी थी। दो महीने पहले हुए सीज़फायर के बाद से यह सबसे गंभीर तनाव दिख रहा है।

इजरायली अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि ईरानी मिसाइलों की तीन लहरों ने देश को निशाना बनाया। अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल इजरायल में धमाके सुने जा सकते थे क्योंकि इजरायली एयर डिफेंस ने ईरानी फायरिंग को रोकने की कोशिश की।

ट्रंप की बात नहीं मान रहा इजरायल

डोनाल्ड ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायली हमले किए गए। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान के हमलों की अनदेखी की जाए। ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा था कि उनको नहीं लगता कि इजरायल को और जवाब देने की जरूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com