मौत को छूकर टक से लौटी महिला, दो जहरीले इंजेक्शन से भी नहीं गई जान, 207 साल बाद टाली गई मौत की सजा

Tennessee Death Penalty: अमेरिका के टेनेसी में हत्या के मामले में मौत की सजा पाई क्रिस्टा पाइक दो जहरीले इंजेक्शन लगाए जाने के बाद भी जिंदा बच गई, जिसके बाद सजा टाल दी गई।
Christa Pike Execution Case
क्रिस्टा पाइक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Christa Pike Execution Case: अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मौत की सजा पाई एक महिला दो जहरीले इंजेक्शन लगाए जाने के बाद भी जिंदा बच गई और खर्राटे लेकर सोने लगी। इसके बाद उसकी सजा को ही टाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना अमेरिका के टेनेसी राज्य की है। घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। अब लोग जानना चाहते हैं कि क्रिस्टा पाइक के साथ आगे क्या होगा? 

जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टा पाइक टेनेसी जेल में बंद थी। अदालत ने उसके हत्या के एक मामले में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। जेल प्रशासन ने गुरुवार को उसे दो जहरीले इंजेक्शन लगाए। लेकिन सब उस समय हैरान रह गए जब जहरीले इंजेक्शन लगाए जाने से पाइक की मौत नहीं हुई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 

इंजेक्शन लगने के बाद भी जिंदा बच गई पाइक 

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जेल में क्रिस्टा पाइक को मौत की सजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत उसे दो जानलेवा इंजेक्शन लगाए गए। हालांकि इससे पाइक की मौत नहीं हुई और बेहोश हो गई। इसके बाद आखिरी समय में कानूनी टीम द्वारा एक आपातकालीन याचिका दायर की गई। कानूनी टीम ने कहा कि पाइक बेहोश हो गई है, लेकिन उसकी धड़कन चल रही थी और खर्राटे सुनाई दे रहे थे।

Christa Pike Execution Case
...तो हम परमाणु हमला करेंगे, कलिनिनग्राद घेराबंदी पर NATO को पुतिन की दो टूक, कहा- खेल-खेलना बंद करे यूरोप

1996 में सुनाई गई थी मौत की सजा

पाइक के वकील ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि 50 वर्षीय पाइक को मौत की सजा के तहत दो इंजेक्शन दिए गए थे। हालांकि वह बच गई और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वकील ने बताया कि पाइक को 1996 में अदालत द्वारा 19 वर्षीय कोलीन स्लेमर की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। पाइक ने सजा को टालने के लिए आखिरी समय तक कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जानलेवा इंजेक्शन के जरिए सजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी।

वकील ने बताया कि पाइक घटना के वह समय सिर्फ 18 साल की थी, जब उसने अपने बायफ्रेंड टेडरिल शिप के साथ मिलकर 19 साल के स्लेमर की हत्या की थी। दोनों स्लेमर से परेशान किशोरों के लिए आयोजित एक जाब ट्रेनिंग कैंप में मिले थे। जहां विवाद के बाद दोनों ने मिलकर स्लेमर की हत्या कर दी थी। 

क्या फिर से दी जाएगी सजा? 

सोशल मीडिया पर लोग अब यह जानना चाहते हैं कि क्या क्रिस्टा पाइक को फिर से मौत की सजा दी जाएगी। अमेरिकी कानून के मुताबिक ऐसे दोबारा किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल गवर्नर ने सभी मौत की सजाओं पर रोक लगा दी है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि पाइक के साथ आगे क्या होगा। 

Christa Pike Execution Case
नेतन्याहू ने खुद करवाया प्लेन में हमला, ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दिया जवाब, बताया क्या है इजरायली PM का मकसद

दिलचस्प बात यह है कि टेनेसी में किसी महिला को मौत की सजा आखिरी बार 1819 में दी गई थी। इसके बाद से अब तक राज्य में किसी महिला को फांसी या जानलेवा इंजेक्शन नहीं दिया गया था यानी अगर क्रिस्टा पाइक की मौत हो जाती, तो वह टेनेसी में 207 साल बाद मौत की सजा पाने वाली पहली महिला होती। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com