नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड पहल (BRI) पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके तहत, दोनों देशों द्वारा अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए कनेक्टिविटी, व्यापार, विकास रणनीतियों और नीति संवाद पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।