- Hindi News »
- World »
- Changes In Uk Vaccination Policy Allowing Cheap Covid Tests For Fully Vaccinated Travelers
ब्रिटेन की वैक्सीनेशन पॉलिसी में बदलाव, पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को सस्ती जांचों की अनुमति
- Written By: आसिफ सईद

File
लंदन: यात्रा प्रतिबंध (Travel Restrictions) की लाल सूची (Red List) में नहीं रखे गए देशों से पूर्ण टीकाकरण (Vaccination) के बाद इंग्लैंड (England) लौटने वाले यात्री 24 अक्टूबर से प्रभावी नए नियमों के तहत अधिक महंगे पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण के बजाय सस्ता लेट्रल फ्लो टेस्ट (एलएफटी) कराकर कोविड-19 (Covid-19) की नेगेटिव रिपोर्ट दे सकते हैं।
सरकार ने कहा कि, भारत समेत करीब 100 देशों एवं क्षेत्रों में टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को भी पूर्ण टीकाकरण करा कर लौटने वाले ब्रिटेन निवासियों की तरह माना जाएगा। लाल सूची में नहीं रखे गए देशों से इंग्लैंड पहुंचने वाले ये पात्र, पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्री, पीसीआर जांचों के बजाय 24 अक्टूबर से अपने आगमन के दो दिन पहले या उससे पहले एलएफटी करा सकते हैं। एलएफटी 22 अक्टूबर से बुक किया जा सकता है और इसका उद्देश्य मुख्य रूप से इस महीने के अंत में स्कूल की आगामी छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बनाने वाले परिवारों के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान युद्ध की आड़ में रूस का बड़ा खेल? ब्रिटेन ने पुतिन की ‘साजिश’ का किया पर्दाफाश; जानें क्या था मामला
मिडिल ईस्ट में हलचल तेज! UAE पहुंचे ब्रिटेन के पीएम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर होगी निर्णायक बैठक
होर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
‘यह हमारी जंग नहीं’, ईरान युद्ध पर ब्रिटिश PM Keir Starmer का बड़ा रुख; आर्थिक ‘तूफान’ झेलने को तैयार ब्रिटेन
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, “हम विदेश जाने को आसान एवं सस्ता बनाना चाहते हैं, भले ही आप काम के मकसद से यात्रा कर रहे हों या दोस्तों और परिवार के पास जा रहे हों।”
उन्होंने कहा, “छुट्टियों से लौटने वालों के लिए इस महीने के आखिर में लेट्रल फ्लो टेस्ट उपलब्ध होगा। जांचों में यह परिवर्तन केवल हमारे टीकाकरण कार्यक्रम की अविश्वसनीय प्रगति से संभव हुआ है, जिसका मतलब है कि वायरस के साथ जीने की आदत डालते हुए हम यात्रा को सुरक्षित रूप से खोल सकते हैं।” यात्री पीसीआर के विकल्प के रूप में निजी जांच प्रदाताओं से सस्ते एलएफटी ऑर्डर करने में सक्षम होंगे, जिससे तेजी से परिणाम मिलेंगे।
(एजेंसी)
Changes in uk vaccination policy allowing cheap covid tests for fully vaccinated travelers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा नाव हादसे का लाइव VIDEO आया सामने, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग, मंजर देख कांप जाएगी रूह
Apr 11, 2026 | 07:12 AMनासिक सेक्स स्कैंडल: 160 GB डेटा में कैद हैं अशोक खरात की घिनौनी करतूतें, SIT को मिली फॉरेंसिक रिपोर्ट
Apr 11, 2026 | 07:11 AMनवभारत निशानेबाज: मतदाता ने कौन सा कमाल किया, उसने किस प्रकार का वोट दिया
Apr 11, 2026 | 07:03 AMधरती पर सुरक्षित लौटा NASA का Artemis 2 मिशन, 10 दिनों तक चांद पर किया रिर्सच, प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग
Apr 11, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: SIT समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं, बहन को नोटिस
Apr 11, 2026 | 06:56 AMRohini Hattangadi Career: पर्दे पर बुजुर्ग किरदार से छा गईं रोहिणी हट्टंगड़ी, इंटरनेशनल फिल्म से मिली पहचान
Apr 11, 2026 | 06:55 AMबाजार में मिल रहे आम सेहत के लिए कितने खतरनाक? बस 1 मिनट में ऐसे करें असली और जहरीले आम की पहचान
Apr 11, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














