ब्रिटेन: रॉयल मिंट ने शेयर की किंग चार्ल्स III की तस्वीर के साथ नए सिक्कों की फोटो, यहां देखें तस्वीर

COIN
The Royal Mint
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के रॉयल मिंट (Royal Mint) ने किंग चार्ल्स III (King Charles 3) की तस्वीर के साथ अब नए सिक्के की फोटो शेयर की है। गौरतलब है कि, अभी तक देश में चलने वाले सिक्कों में एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की फोटो हुआ करती थी।

इस बाबत रॉयल मिंट ने मीडिया वर्ग को बताया कि, मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स ने इन सिक्कों को बनाया है। वहीं नए सम्राट की तस्वीर 5 पाउंड और 50 पेंस के सिक्कों पर लगी है। यह सिक्के क्रिसमस तक लोगों के बीच में चलने भी लगेंगे। इस महत्वपूर्ण घटना पर मूर्तिकार मार्टिन ने कहा कि, " यह काम मैंने किया है और मुझे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि अब यह सिक्के अब सदियों तक चलेंगे।

पता हो कि, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते 8 सितंबर को  निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही हस्ती हैं। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com