-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bloody Holi At Florida State University 2 Killed 5 Injured In Firing By Deputy Son
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में खून की होली, डिप्टी के बेटे की गोलीबारी में 2 की मौत, 5 घायल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
लेऑन काउंटी के शेरिफ वॉल्टर ए. मैकनील ने बताया कि आरोपी की पहचान फीनिक्स इक्नर (20) के रूप में हुई है, जो एक डिप्टी शेरिफ का बेटा है। उन्होंने यह भी बताया कि फीनिक्स को अपनी मां के हथियार तक पहुंच थी।

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी, फोटो - सोशल मीडिया
फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) कैंपस में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह गोलीबारी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट यूनियन के पास हुई, जब एक 20 वर्षीय युवक ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।
तल्लाहसी पुलिस प्रमुख लॉरेंस रेवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने आदेशों की अवहेलना की, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रेवेल ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर गोली नहीं चलाई थी।
डिप्टी का बेटा निकला आरोपी, मां की बंदूक से चलाई गोली
लेऑन काउंटी के शेरिफ वॉल्टर ए. मैकनील ने बताया कि आरोपी की पहचान फीनिक्स इक्नर (20) के रूप में हुई है, जो एक डिप्टी शेरिफ का बेटा है। उन्होंने यह भी बताया कि फीनिक्स को अपनी मां के हथियार तक पहुंच थी और उसने उसी से गोलीबारी की। घटनास्थल से एक हैंडगन बरामद की गई, वहीं यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन से एक शॉटगन भी मिली। इसके अलावा आरोपी के वाहन से एक और हथियार बरामद किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द, एथलेटिक इवेंट्स भी स्थगित
घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार तक सभी कक्षाओं, कार्यक्रमों और ऑफिस कार्यों को रद्द कर दिया है। आवश्यक कर्मचारियों को अपने सुपरवाइजर से संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा, सप्ताहांत में होने वाले सभी एथलेटिक इवेंट्स को भी रद्द कर दिया गया है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया
इस दर्दनाक घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं होती हैं। हम आगे इस पर और जानकारी साझा करेंगे।” व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान में कहा, “राष्ट्रपति को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और प्रशासन इसे लगातार मॉनिटर कर रहा है।”
Bloody holi at florida state university 2 killed 5 injured in firing by deputy son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














