अमेरिका में खूनी खेल! चाकू से किए हमले में 2 लोगों की मौत, 6 घायल

Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

लॉस एंजेलिस: अमेरिका में लॉस वेगास स्ट्रिप के पास एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके दो लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस वेगास पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन अन्य की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉस वेगास स्ट्रिप के उत्तरी छोर पर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने अभी संदिग्ध की पहचान और हमले के पीछे उसका मकसद क्या था इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने लॉस वेगास के टीवी चैनल को बताया कि पीड़ितों में अधिकतर ‘शोगर्ल' (सड़क पर प्रस्तुति देने वाली युवतियां) हैं।

एक महिला ने ‘केटीएनवी' को बताया कि संदिग्ध ने एक महिला से कहा कि वह बावर्ची है और चाकू हाथ में लेकर कुछ ‘शोगर्ल' के साथ तस्वीर लेना चाहता है, लेकिन जब युवतियों के समूह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com