67 साल की उम्र में बिल गेट्स को फिर हुआ प्यार, जानें कौन है उनकी GF

बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ था। साल 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नाम की कंपनी बनाई।
bill gates GF
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : किसी ने सच ही कहा है कि प्यार (Love) की कोई उम्र नहीं होती, प्यार में छोटा या बड़ा नहीं देखा जाता। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही एक अनोखा प्यार का मामला सामने आया है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 6वें नंबर पर आने वाले बिल गेट्स (Bill Gates) को 67 साल की उम्र में प्यार हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल गेट्स एक महिला को डेट कर रहे हैं, जिनकी उम्र 60 साल है। कहा जा रहा है कि इस महिला के पास दौलत और शोहरत की भी कोई कमी नहीं है।

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ओरेकल के दिवंगत पूर्व सीईओ मार्क हर्ड (CEO Mark Hurd) की विधवा पाउला हर्ड (Paula Hurd) को डेट (Date) कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी मिली है। बता दें कि बिल गेट्स 67 साल के हैं और हर्ड 60 साल के हैं। दोनों को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में साथ देखा गया था।

अरबपति बिल गेट्स और उनकी नई प्रेमिका पाउला हर्ड दोनों को टेनिस का खेल बहुत पसंद है। मार्च 2022 में इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के डब्ल्यूटीए सेमीफाइनल मैच में भी इन्हें साथ बैठे देखा गया था। उस वक्त इनकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हुई थी, कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं। लेकिन काफी हद तक अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखने में कामयाब रहे हैं।

बिल गेट्स का निजी जीवन

बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ था। साल 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट नाम की कंपनी बनाई। साल 2000 के बाद वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों ने अपनी शादी के 27 साल बाद मई 2021 में अलग होने का ऐलान किया था। उनके तलाक को उसी साल अगस्त में अंतिम रूप दिया गया था। आपको बता दें कि गेट्स अपने बच्चों को सिर्फ 10 अरब डॉलर देंगे और बाकी दान कर देंगे। उनकी कुल संपत्ति 105.9 अरब डॉलर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com