-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Biden To Address Supply Chain Problems At Rome Summit
रोम सम्मेलन में बाइडन आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं से निपटने पर करेंगे विचार
- Written By: किर्तेश ढोबले

रोम: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden ) सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी-20) के सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करने वाली आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं से निपटने को लेकर रविवार को विचार विमर्श कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौट रही है।
कोविड-19 से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए संयुक्त रूप से 15 हजार अरब अमेरिकी डॉलर खपाने के बावजूद, दुनिया की कई सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बड़े पैमाने पर कमी से जूझ रही हैं, क्योंकि जहाज डॉक तक पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, शिपिंग कंटेनरों की कीमतें चढ़ जाती हैं, बंदरगाहों से माल ढोने के लिए पर्याप्त ट्रक मौजूद नहीं हैं और वायरस के प्रकोप से कारखानों में उत्पादन रुक जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे बाइडन के लिए आर्थिक और राजनीतिक परेशानी के रूप में उभरे हैं, क्योंकि देरी के कारण महंगाई बढ़ी है और संभावित रूप से छुट्टियों की खरीदारी में भी बाधा डाल दी है। रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन के आर्थिक नेतृत्व की आलोचना में मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के खतरे का हवाला दिया है।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति रविवार की बैठक में इस बात पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं कि प्रत्येक देश कैसे इन बाधाओं की पहचान और समाधान कर सकता है। दबावों को दूर करने और विकास को बढ़ावा देने में मदद करना ही लक्ष्य है। देशों के बीच अधिक समन्वय का व्यापक लक्ष्य भी है, ताकि आपूर्ति श्रृंखला अधिक लचीली हो।
इसका मतलब शिपिंग के मुद्दों पर पारदर्शिता बढ़ाना है, ताकि संभावित समस्याओं की पहचान की जा सके और उनका समाधान किया जा सके। महामारी के कारण कारखानों को बंद करने के बाद, बाइडन इस बात पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं कि देश कैसे आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों की पहचान कर सकते हैं।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं के भंडारण के साथ-साथ दुनिया भर के प्रमुख बंदरगाहों पर बाधाओं को समाप्त करने के लिए अमेरिकी संसाधनों के बारे में घोषणा करने की योजना बनाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति एक औपचारिक संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित करेंगे, हालांकि उनका घरेलू एजेंडा उनकी विदेश नीति के प्रयासों के समान ही ध्यान आकर्षित कर सकता है। (एजेंसी)
Biden to address supply chain problems at rome summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:01 PMहैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 10:53 PMतेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 28, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














