ASEAN-India Summit: पीएम मोदी ने की न्यूजीलैंड और जापान के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। उसके बाद जापान के प्रधानमंत्री से भी द्विपक्षीय मलाकाल की।
पीएम मोदी ने की न्यूजीलैंड और जापान के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात
PM Modi Laos Visit
Published on
Updated on

विएंतियाने : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते सहयोग और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूती देने पर जोर दिया। यह बैठक दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस के वियनतियाने में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रामायण के लाओ संस्करण की ‘मनमोहक प्रस्तुति' देखी, जो भारत और लाओस के बीच साझा विरासत एवं सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को दर्शाता है।  प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं। विएंतियान पहुंचने के बाद उन्होंने लाओ रामायण ‘फलक फालम' या ‘फ्रलक फ्रराम' की एक कड़ी का मंचन देखा, जिसे प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर ऑफ लुआंग प्रबांग के कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
यह द्विपक्षीय बैठक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। दोनों नेताओं ने इस बैठक को भविष्य में और अधिक सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com