-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Amerika World News Extra Payment For Astronots Donald Trump Sunita Williams Overtime Pay From Own Pocket Praise Elon Musk
9 महीने तक एस्ट्रोनोट्स का ओवरटाइम, सुनीता व बुच को ट्रंप अपनी जेब से देंगे पैसा; होगा पूरा हिसाब
- Written By: सौरभ शर्मा
दोनो एस्ट्रोनोट्स को रोजाना 5 डॉलर के हिसाब से पूरा पैसा ट्रंप देंगे, साथ ही स्पेसएक्स एलन मस्क की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा अगर मस्क न होते तो यह संभव नहीं था।

ट्रंप व सुनीता विलियम्स (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
कैलिफोर्निया: अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर महज 8 दिनों के लिए स्पेस में गए थे, लेकिन उनका यह मिशन 9 महीने तक आगे टल गया, इसी के बाद अब दोनों अंतरिक्षयात्रियों के वहां ओवरटाइम करने की सैलरी न मिलने की जानकारी होने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनो एस्ट्रोनोट्स को खुश कर देने वाला ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी जेब से उनको सैलरी देगें। जो कुछ उन्होंने सहा है उसके लिए यह करना बहुत छोटी बात होगी।
अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपने पूरे 9 महीने के बाद वापस लौटे हैं। दोनो अंतरिक्षयात्री सिर्फ 8 दिन के लिए स्पेस स्टेशन पर गए थे, लेकिन मिशन की खराबी में कई कारणों की वजह से उन्हें पूरे 9 महीने स्पेस में ही रहना पड़ा। इसी के बाद से अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्पेस में रहने के दिनों में बढ़ोत्तरी होने की वजह से अंतरिक्षयात्रियों को ओवरटाइम वेतन नहीं दिया गया है, इसी के चलते ट्रंप ने कहा कि वो अब अपनी जेब से अंतरिक्षयात्रियों को पैसे देंगे।
विदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
ओवर टाइम का पैसा नहीं मिलने की ट्रंप को जानकारी नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में अप्रत्याशित रूप से एक्टेंड होने के लिए ओवरटाइम वेतन नहीं दिया गया है, डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ओवरटाइम की पूरी लागत को कवर करते हुए एक्सट्र पेमेंट करेंगे।
ट्रंप बोले जेब से देगें पैसा
व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के समय, फॉक्स न्यूज के पीटर डूसी ने डोनाल्ड ट्रंप को सूचित किया कि अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके एक्सटेंड प्रवास के लिए ओवरटाइम का वेतन नहीं दिया है, जबकि वो रोजाना 5 डॉलर के हकदार थे जिसके 286 दिनों के लिए कुल 1,430 डॉलर (भारत के 1 लाख 22 हजार 980) उन्हें दिए जाने का कैलकुलेशन है। इस जानकारी मिलने के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि किसी ने मुझे इस बात की जानकारी बिल्कुल नहीं दी थी। अगर जरूरत जेब से देने की पड़ी तो मैं अपनी जेब से उनको वेतन दूंगा जो कुछ उन्होंने सहा है उसके लिए यह करना कोई बड़ी बात नहीं है।
मस्क का आभार जताया
इसके बाद ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को धरती पर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स के एलन मस्क का आभार व्यक्त करा। ये सभी अंतरिक्षयात्री बुधवार की सुबह स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर धरती पर लौटे थे। सुनीता विलियम्स और विल्मोर बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए उन्हें 8 दिन के लिए मिशन के लिए भेजा था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते इस मिशन को 9 महीने के लिए आगे बढ़ाना पड़ा था, अंतरिक्ष यान पिछले साल सितंबर में यात्रियों के बिना ही लौट आया था।
ट्रंप ने इसकी ब्रीफिंग करते हुए कहा, सोचिए अगर हमारे पास मस्क नहीं होते तो क्या होता, भले ही वो कैप्सूल में थे, फिर भी 9 या 10 महीने के बाद शरीर खराब होना शुरू हो जाता है। उन्होंने इसपर आगे कहा, 14, 15 महीनों के बाद हड्डियां खराब हो जाती, अगर हमारे पास मस्क नहीं होते, तो वो लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में होते और फिर उन्हें यहां धरती पर वापस ले कर कौन आता।
Amerika world news extra payment for astronots donald trump sunita williams overtime pay from own pocket praise elon musk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














