-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- America Newly Elected Vice President Jd Vance Resigns From The Senate
अमेरिका : नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने सीनेट से दिया इस्तीफा, रह चुके है ट्रंप के कट्टर आलोचक
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिके के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अब अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और उन्होंने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। वेंस देश के 50वें उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं।

कभी दुश्मन-कभी दोस्त
कोलंबस: अमेरिका से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अब अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और उन्होंने पद से इस्तीफा भी दे दिया है, जो बीते शुक्रवार से प्रभावी हो गया है।
जानकारी दें कि, नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंस ने बीते गुरुवार को ओहायो के गवर्नर माइक डेविन को इस संबंध में पत्र लिखा। डेविन ही उनकी जगह नए सदस्य को नियुक्त करेंगे। वेंस ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार देने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। इस पद पर चुने जाते समय मैंने वादा किया था कि मैं इस बात को नहीं भूलूंगा कि मैं कहा से हूं और मैंने हर दिन उन वादे को पूरा करने का प्रयास किया।”
उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘जैसा कि मैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने जा रहा हूं तो मैं यह कहना चाहता हूं कि पिछले दो वर्षों में सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व करना, मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही।”
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानें जे.डी. वेंस को
जानकारी दें कि, ओहियो से सीनेटर के रूप में अपना पहला सार्वजनिक पद शुरू करने के केवल दो साल बाद वेंस देश के 50वें उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं। वहीं उनका प्रारंभिक इतिहास ट्रंप का मुखर आलोचक होने का रहा है, जिन्हें उन्होंने एक बार “सांस्कृतिक नायिका” भी कहा था। हालांकि, फिर जैसे-जैसे उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की तैयारी की, वेंस में परिवर्तन आया और वे उस आदमी के कट्टर रक्षक भी बन गए, जिसकी उन्होंने कभी खुब आलोचना की थी।
वहीं वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भी भारतीय-अमेरिकी हैं। उनके पिता आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वो फिर कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में बस गए थे। उषा का जन्म कैलिफोर्निया में ही हुआ था। वहीं वह सैन डिएगो के उपनगरीय इलाके में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मां एक जीवविज्ञानी हैं।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में बीते साल ट्रंप को दोषी पाया गया था। इस बाबत न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने ट्रंप की सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। वहीं ट्रंप की कानूनी टीम की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि वह सजा देने पर रोक नहीं लगा सकते हैं।
इस मामले पर सुनवाई करने के बाद बीते साल मई में ट्रंप को 34 आपराधिक आरोपों में दोषी पाया था। हालांकि ट्रंप आरोपों से इनकार करते रहे हैं। ट्रंप को आगामी 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेनी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
America newly elected vice president jd vance resigns from the senate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














