-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- A New Pm Will Be Elected In Canada Today From India Point Of View Whose Win Will Be Right
कनाडा में आज चुना जाएगा नया PM, भारत के नजरिए से किसका जीतना फायदेमंद
- Written By: अक्षय साहू
पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा में प्रधानमंत्री चुनाव हो रहें हैं। जनता 28 अप्रैल के दिन नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदान कर रही है। मुकाबला कंजर्वेटिव और लिबरल पार्ट के बीच है।

कनाडा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
ओटावा: पहलगाम हमले के बाद भारत में उथल पुथल मची हुई है, लेकिन इसे बाद भी भारत की नजर सात समंदर पार कनाडा में होने वाले आम चुनाव पर टिकी हुई है। क्योंकि इस चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि भविष्य में भारत और कनाडा के रिश्ते कैसे रहने वाले हैं। तो चलिए आपको बतातें है कि कनाडा प्रधानमंत्री चुनाव में कौन-कौन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और किसका जीतना भारत के लिए सही हो सकता है।
कनाडा के लोग सोमवार यानी 28 अप्रैल को अपना नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। इससे पहले रविवार की देर शाम तक प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने का अपना आखिरी प्रयास किया।
कौन-कौन है उम्मीदवार
कनाडा में हो रहा यह चुनाव पहले हुए चुनावों से कई मायनों में अलग है। एक दशक में कनाडा के अंदर होने जा रहा यह पहला ऐसा आम चुनाव है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रेस में शामिल नहीं है। मुकाबला प्रमुख रूप से कनाडा की दो सबसे बड़ी पार्टी- कंजर्वेटिव और लिबरल के बीच है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
लिबरल की ओर से मार्क कार्नी मैदान में हैं। कार्नी इस वक्त कनाडा के मौजूदा प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने ये पद पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफा देने के बाद संभाला था। जस्टिन ट्रूडो इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्रूडो 2015 से लगातार 10 साल तक कनाडा के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे। कार्नी राजनीति में नए हैं इससे पहले वो कनाडा और इंग्लैंड दोनों बैंकों के प्रमुख रहे हैं। कार्नी का मजबूत पक्ष है उनका इकनॉमिक बैकग्राउंड है।
अनुभवी पियरे पोइलिव्रे से टक्कर
मार्क कार्नी का मुकाबला राजनीति के जानकार और अनुभवी पियरे पोइलिव्रे से है। पोइलिव्रे कनाडा की मुख्य विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार हैं। वह लगभग 20 साल से कनाडा की राजनीति में सक्रिय हैं और उनका रुख भारत की तरह लिबरल पार्टी से बहुत अलग है। पोइलिव्रे कई मौकों पर भारत को कनाडा का सच्चा दोस्त बता चुके है। जिस तरह से जस्टिन ट्रूडो को भारत विरोधी बयानबाजी के चलते अपनी ही पार्टी और जनता से विरोध का सामना करना पड़ा था उसे देखते हुए पोइलिव्रे प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार है।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कंजर्वेटिव और लिबरल अलावा ब्लॉक क्यूबेकॉइस और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी भी चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन दोनों ही सरकार बनाने की रेस में नहीं है। ब्लॉक क्यूबेकॉइस एक स्थानीय और क्यूबेक राष्ट्रवादी पार्टी है। यह केवल इस फ्रांसीसी भाषी प्रांत- क्यूबेक में उम्मीदवारों को खड़ा करती है। वहीं 46 साल के जगमीत सिंह न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। यह एक वामपंथी झुकाव वाली पार्टी है।
A new pm will be elected in canada today from india point of view whose win will be right
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














