Nobel Prize 2026: कागन और सोई को केमिस्ट्री का नोबेल, जानें किस खोज पर मिला सम्मान

Nobel Prize Chemistry 2026: केमिस्ट्री नोबेल हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को मिला है। उन्हें असिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस में नॉन-लीनियर इफेक्ट्स और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मानित किया गया।
nobel prize
वैज्ञानिक कागन और सोईSource- X
Published on: 
Updated on: 

2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने वैज्ञानिक हेनरी कागन और केन्सो सोई को ऐसी खोज के लिए यह सम्मान दिया है, जिसने ऑर्गेनिक सिंथेसिस के नियमों को बदलकर रख दिया।

अकादमी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को असिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस में नॉन-लीनियर इफेक्ट्स और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए देने का फैसला किया गया है।

किस खोज पर मिला सम्मान?

दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई है। उन्होंने बताया कि किसी रासायनिक प्रक्रिया में एक-दूसरे की मिरर इमेज जैसे दो अणुओं में से सिर्फ एक ही रूप कैसे बनाया जा सकता है। यह खोज दवाओं समेत कई तरह के रसायन बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

समिति सदस्य ने एक प्रयोग के जरिए इसे आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों हाथ लगभग एक जैसे दिखते हैं, लेकिन बायां हाथ दाएं और दायां बाएं की जगह नहीं ले सकता। कुछ अणु भी ऐसे ही होते हैं। इनके दो रूप होते हैं। दोनों एक-दूसरे की मिरर इमेज होते हैं। परेशानी तब आती है जब वैज्ञानिक ऐसे अणु बनाते हैं, तो कई बार दोनों रूप एक साथ बन जाते हैं। इससे समस्या का हल नहीं निकलता। 

इस खोज का क्या होगा फायदा?

किसी दवा का एक रूप शरीर में बीमारी पर काम कर सकता है, जबकि उसके मिरर इमेज से नुकसान हो सकता है। इसलिए वैज्ञानिक चाहते थे कि जिस अणु की आवश्यकता है वही बने।यह सिर्फ दवाओं की समस्या नहीं थी। हमारे शरीर में भी इसका एक उदाहरण मिलता है। अमीनो एसिड के दो मिरर इमेज वाले रूप हो सकते हैं, लेकिन शरीर प्रोटीन बनाने के लिए इनमें से सिर्फ एक रूप का इस्तेमाल करता है।

nobel prize
Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार

हेनरी बी. कगन ने 1986 में एक हेनरी कगन ने केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने का एक नया तरीका खोजा, जिससे मिरर इमेज (प्रतिबिंब) में से किसी एक की ज्यादा मात्रा बनाई जा सकी। उनकी खोज उन केमिस्ट्स के लिए क्रांतिकारी है जो दवाइयों, फ्लेवर, खुशबू और नए मटीरियल बनाने के लिए रिएक्शन विकसित करते हैं।

इसके बाद केन्सो सोआई ने इस काम को आगे बढ़ाया। उन्होंने ऐसी केमिकल रिएक्शन डिजाइन की जिसमें संभावित मिरर इमेज में से सिर्फ एक ही बनी। वही आगे अपने जैसे और अणु बनाने में मदद करता है।

nobel prize
Nobel Prize 2026: दिमाग की लाइट स्विच तकनीक ने दिलाया मेडिसिन नोबेल, कार्ल डेइसेरोथ समेत 3 वैज्ञानिक सम्मानित

दिसंबर में स्वीडन की राजधानी में होगा सम्मान

नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी। 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।

6 अक्टूबर से विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल प्राइज को लेकर घोषणाएं हो रही हैं। मंगलवार को बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें यह पुरस्कार अंतरिक्ष से धरती तक आने वाले बेहद ताकतवर न्यूट्रिनो को पकड़ने और उनके बारे में पता लगाने में अहम काम के लिए दिया गया है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com