नहीं रहीं 15 साल की यूट्यूब स्टार अडालिया रोज़, सोशल मीडिया में छाई शोक की लहर

15-year-old YouTube star Adalia Rose is no more, a wave of mourning among social media users
Photo:Instagram
Updated on

नई दिल्ली: अमेरिका (America) के सबसे लोकप्रिय यूटयूबरों (YouTuber) में से एक अडालिया रोज़ (Adalia Rose) का निधन (Adalia Rose Death) को गया है। रोज़ का निधन गुरुवार 13 जनवरी को महज़ हुआ, वह महज़ 15 साल की थीं। सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star), रोज़ की मौत के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है। खबर के सामने आने के बाद रोज़ की मृत्यु से संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए जा रहे हैं। 

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोज़ वास्तविक जीवन में बेंजामिन बटन रोग से पीड़ित थीं। अमेरिका के टेक्सास की रहनेवाली अडालिया रोज़ को हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया का पता चला था, यह एक आनुवंशिक स्थिति होती है जिसे बेंजामिन बटन रोग के रूप में भी जाना जाता है। वह इससे तब से पीड़ित थीं जब वह महज़ 3 महीने की थीं। बताया जाता है कि, यह एक रेयर डिसऑर्डर है जो दुनिया भर में सिर्फ 500 से कम बच्चों को प्रभावित करती है। इसमें बचपन में अत्यधिक त्वरित उम्र बढ़ना एक गंभीर लक्षण माना जाता है और इसकी औसत जीवन प्रत्याशा 13 वर्ष है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोज़ एक बड़ी सोशल मीडिया थीं। जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं उनके सोशल मीडिया पर फेम पाया। YouTube पर उनके 2.91 मिलियन सब्सक्राइबर और 379,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की रैकिंग थी। यह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com