- Hindi News »
- World »
- 15 People Died Due To Storm In Texas Oklahoma And Arkansas
अमेरिका में तबाही मचा रहा बवंडर, तूफान से 15 लोगों की मौत, बिना बिजली रह रहे 4 लाख से अधिक नागरिक
अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में बवंडर ने भयंकर तबाही मचाई। यहां आए तूफ़ान में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई जबकि 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
- Written By: अक्सा अंसारी

अमेरिका में बवंडर (सौजन्य: X)
ह्यूस्टन: मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में आये शक्तिशाली तूफान में दो बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गये और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में कई लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई।
ओक्लाहोमा में तूफान से काफी नुकसान हुआ। यहां एक विवाह समारोह में आए मेहमान तूफान की वजह से घायल हो गये। कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, ”यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है। भारी तबाही हुई है।” शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की भी तूफान से हुई तबाही में मौत हो गयी।
तूफ़ान मचाई तबाही
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था आगरा का नौसैनिक, यूपी ATS ने दबोचा, जानें कैसे हुआ खुलासा
यूपी में AI की मदद से खुला हत्या का राज, ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली में मारा और आगरा में फेंक दी थी लाश
योगी के राज में सेना सुरक्षित नहीं… जवान को गोलियों से भून डाला, हाथरस की घटना ने खड़े किए कई सवाल
सिर काटकर बैग में रखा…बोरे में भरी लाश! कर्मचारी ने HR को दी दर्दनाक मौत, CCTV से खुला ‘खूनी इश्क’ का राज
तूफान की वजह से कई मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गये और कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे भी उखड़ गये। वैली व्यू के आस-पास के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। सैप्पिंगटन ने बताया कि ‘इंटरस्टेट 35′ पर ‘एपी ट्रैवल सेंटर’ नाम के एक ट्रक अड्डे पर 60 से 80 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई लोग शरण लेने के लिए वहां पहुंचे हुए थे।
बिजली समस्या से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अर्कांसस, टेनिसी और केनटकी तक 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
(एजेंसी)
15 people died due to storm in texas oklahoma and arkansas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














