लाइसेंस मिलने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
ड्राइविंग सिर्फ शौक नहीं, बड़ी जिम्मेदारी
गाड़ी चलाते समय सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि साथ बैठे लोगों और सड़क पर चल रहे हर इंसान की सुरक्षा आपके हाथ में होती है।
लाइसेंस काफी नहीं, आदतें मायने रखती हैं
ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाना अच्छा ड्राइवर बनने की गारंटी नहीं है, सही आदतें और धैर्य सबसे जरूरी हैं।
सही ड्राइविंग पोजीशन अपनाएं
सीट इस तरह सेट करें कि पीठ बैकरेस्ट से टिकी हो, पैर आराम से पैडल तक पहुंचें और घुटनों में हल्का मोड़ रहे।
स्टीयरिंग पकड़ने का सही तरीका
स्टीयरिंग व्हील को दोनों हाथों से संतुलित पकड़ें, इससे कंट्रोल बेहतर होता है और लंबी ड्राइव में थकान कम होती है।
डिफेंसिव ड्राइविंग है सबसे सेफ तरीका
हमेशा मानकर चलें कि सामने वाला ड्राइवर गलती कर सकता है, सेफ्टी दूरी रखें और मिरर चेक करते रहें।
लेन बदलने से पहले सोचें
ओवरटेक या लेन बदलने से पहले इंडिकेटर जरूर दें और आसपास की ट्रैफिक स्थिति को अच्छे से देखें।
ट्रैफिक नियम ही आपकी ढाल हैं
स्पीड लिमिट फॉलो करें, सीट बेल्ट पहनें और लेन डिसिप्लिन बनाए रखें, जल्दबाजी बड़ा हादसा बन सकती है।
AC का गलत इस्तेमाल भी नुकसानदेह
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल, खाना-पीना या ज्यादा बातचीत से बचें, थकान हो तो सुरक्षित जगह पर रुकें।
मेंटेनेंस + प्रैक्टिस = परफेक्ट ड्राइवर
टायर, ब्रेक और लाइट्स की जांच करते रहें, नियमित प्रैक्टिस करें धैर्य और सतर्कता ही अच्छी ड्राइविंग की पहचान है।

