8 आसान टिप्स भीगे हुए फोन को बचाएगा
सबसे पहले फोन तुरंत बंद करें
फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए तो तुरंत स्विच ऑफ कर दें। चालू फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
बार-बार चेक करने की गलती न करें
कई लोग बार-बार पावर बटन दबाकर फोन चेक करते हैं। ऐसा करने से अंदरूनी नुकसान और बढ़ सकता है।
सभी एक्सेसरीज निकाल दें
सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, चार्जर और अगर संभव हो तो बैटरी भी तुरंत अलग कर दें।
नॉन-रिमूवेबल बैटरी है?
पावर बटन को कुछ सेकंड दबाकर फोन ऑफ करें। ऐसे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा ज्यादा होता है।
फोन को अच्छी तरह सुखाएं
पेपर नैपकिन या मुलायम सूखे कपड़े से फोन और उसके सभी पार्ट्स को सावधानी से साफ करें।
सिलिका जेल कर सकता है कमाल
जूते या इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स में मिलने वाले सिलिका जेल पैक नमी सोखने में मदद करते हैं। फोन को इनके साथ रखें।
24 घंटे का इंतजार जरूरी
फोन को कम से कम 24 घंटे तक सूखने दें। पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे ऑन करें।
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें
चार्जिंग पर न लगाएं
USB पोर्ट और हेडफोन जैक का उपयोग न करें
फिर भी फोन ऑन नहीं हो रहा?
अगर 24 घंटे बाद भी फोन में दिक्कत है तो तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क करें। जल्दबाजी में कोई जोखिम न लें।

