इन आदतों को अपनाकर 24 साल तक अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं आप
अमेरिकन सोसायटी फॉर न्यूट्रिशन की एनुअल मीट में न्यूट्रिशन 2023 में पेश की गई स्टडी में इस बात का दावा किया जा रहा है कि अगर आप कुछ आदतों को फॉलो कर लेते हैं, तो मिडल एज में भी उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
7 लाख लोगों पर बारीकी से नजर रखने के बाद की गई इस स्टडी में यह बात सामने आई है कि हेल्दी आदतें फॉलो करने वाले लोगों में पुरुषों की उम्र 24 साल और महिलाओं की 21 साल उम्र तक बढ़ी।
शोधकर्ताओं के मुताबिक शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से उम्र में काफी अंतर पाया गया है।
शारीरिक गतिविधियों के लिए सक्रिय रहने से आपकी उम्र बढ़ सकती है।
जीवन में अनावश्यक तनाव को कम करने के लिए योग का सहारा लेने से उम्र बढ़ती है।
धूम्रपान से दूर रहना और नियमित तौर पर शराब के सेवन से बचना भी आपकी लंबी उम्र के लिए अहम फैक्टर हो सकता है।
पर्याप्त नींद लेने का मतलब है रोजाना गुणवत्तापूर्ण नींद बनाए रखना, जिसे अपनाकर आप अपनी उम्र भी बढ़ा सकते हैं।
लोगों के साथ सोशल होना बातचीत करते रहना, ये सब हेल्दी आदतें आपके लाइफ स्पैन में वृद्धि कर सकती है।
इन सभी आदतों को सख्ती से पालन करने से स्वस्थ रहने के साथ ही साथ उम्र को भी बढ़ाया जा सकता है।
आप अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार जरूर शामिल करें, ये ना सिर्फ आपको स्वस्थ रखेगा बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ाएगा।
