अब पानी पर उड़ेगी नाव, जानिए इसकी खासियत
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक सेगमेंट अच्छी गति से बढ़ रहा है। अब दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक फ्लाइंग शिप भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं इस फ्लाइंग बोट की खासियत क्या है?
Photo: Twitter
अब स्वीडन में एक ऐसी नाव का परीक्षण किया गया है, जो पानी पर चलने के अलावा समुद्र में उड़ भी सकती है।
Photo: Twitter
इस नाव को Candela P-12 कहा जाता है, जो एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट है।
Photo: Twitter
कैंडेला टेक्नोलॉजी एबी ने 39 फीट लंबी इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट को बनाया है।
Photo: Twitter
इसमें 252 वॉट प्रति घंटे की पावर देने वाली बैटरी है और पानी पर 56KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
Photo: Twitter
इसमें एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
Photo: Twitter
कंपनी के सीईओ गुस्ताव हैसेल्सकोग के मुताबिक ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग नाव हाइड्रोफॉयल्स तकनीक पर चलती है।
Photo: Twitter
ये एक ऐसा सिस्टम है, जिसकी मदद से नाव पानी के ऊपर उठ जाती है।
Photo: Twitter
जिसमें बैठने के बाद सफऱ के दौरान लगता है कि आप पानी के ऊपर उड़ रहे हो।
