दुनिया में कई सारी नदियां हैं जो अपनी खासियत की वजह से जानी जाती हैं।
वहीं दुनिया में एक ऐसी भी नदी है जिसकी गहराई सबसे ज्यादा है।
यह नदी इतनी गहरी है कि इसके अंदर तीन कुतुबमीनार समा सकते हैं।
दुनिया की सबसे गहरी नदी की नाम कांगो नदी है जिस पर देश का नाम भी रखा गया है।
कांगो नदी मध्य अफ्रीका में बहती है जिसकी गहराई कुछ जगहों पर 220 मीटर है।
बता दें कि कांगो नदी को जायर नदी के नाम से भी जाना जाता है।
कांगो नदी जाम्बिया के उत्तर पूर्व और तांगानिका झील और न्यासा झील के बीच से निकलती है।
यह नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है। यह अपनी गहराई और विशाल बेसिन की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है।