होते ही क्यों छा गया था घर में मातम? जानें
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत 11 अक्तूबर को रिलीज हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई हैं।
चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस ने इस बीच एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली के बारे में चौंकाने वाले खुलासा किया है।
परिवार में उदासी
मल्लिका ने बताया है कि कैसे उनके जन्म पर उनका परिवार उदास था क्योंकि वो एक लड़की थी।
भाई-बहन में फर्क
हाउटरफ्लाई से बात करते हुए मल्लिका शेरावत ने कहा- 'मेरे पेरेंट्स मुझमें और मेरे भाई के बीच बहुत भेदभाव करते थे।
पेरेंट्स ने किया भेद
मैं अपने बड़े होने के सालों में ये सोचकर बहुत दुखी रहती था कि मेरे पेरेंट्स मेरे साथ इतना भेदभाव क्यों करते हैं।
लड़कियों से भेदभाव
बचपन में मुझे समझ नहीं आता था, लेकिन अब समझ आता है। वो लड़का है उसको विदेश भेजो, उसको पढ़ाओ, उसमें पैसा इनवेस्ट करो।'
प्रॉपर्टी में हिस्सा
मल्लिका ने आगे कहा- 'परिवार की सारी प्रॉपर्टी लड़के को जाएगी, पोते को जाएगी। लड़कियों का क्या है, वे शादी करेंगी, वे एक बोझ हैं।
डिप्रेशन में गई मां
मुझ पर बहुत सारी पाबंदियां थीं। जब मेरा जन्म हुआ तो मेरे परिवार में मातम छा गया था। मुझे यकीन है कि मेरी मां डिप्रेशन में चली गई थी, बेचारी।'

