By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
ईशा देओल ने हाल ही में पीरियड्स को लेकर घर में लगे प्रतिबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनके घर में मासिक धर्म होने पर मंदिर में जाने की इजाजत नहीं थी।
उन्होंने ये भी बताया कि नानी बहुत सख्त थीं और छोटी स्कर्ट पहनकर बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके पालन-पोषण के दौरान पीरियड्स के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती थी।
ईशा देओल ने हाउटरफ्लाई से बात करते हुए कहा, 'हमें मंदिर में जाकर प्रार्थना करने की इजाजत नहीं थी। जब ये खत्म हो जाता है, आप बाल धो सकते हैं, तब प्रार्थना कर सकते हैं।
एक्ट्रेस बोलीं, 'ये एक रूढ़िवादी तरीका है और मैं इसका पालन करती हूं। अगर यह उस घर का हिस्सा है, जिसमें आप रहते हैं तो मैं इसका सम्मान करती हूं।'
ईशा ने ये भी बताया कि उनकी नानी बहुत सख्त थीं। उन्हें छोटी स्कर्ट पहनने की इजाजत नहीं थी। वो कहती हैं, 'मेरी नानी घर का सीसीटीवी कैमरा थीं। साथ ही देर रात तक जागना मना था।
ईशा देओल पिछली बार 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में नजर आई थीं। इसमें सुनील शेट्टी, बरखा बिष्ट और राहुल देव भी थे।
ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। इनकी दो बेटियां हैं।
ईशा और भरत की शादी 12 साल बाद टूट गई। साल 2024 में इनका रिश्ता खत्म हो गया।