By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
श्रद्धा निगम ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा निगम इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं।
एक्ट्रेस को आखिरी बार 2010 में फिल्म लाहौर में देखा गया था। उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। उनकी शादी चली नहीं थी और 10 महीने में ही दोनों अलग हो गए थे।
दोनों ने 2 दिसंबर 2008 में शादी की थी और 10 अक्टूबर 2009 में दोनों अलग हो गए थे। Reddit से बातचीत में उन्होंने अपने तलाक के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं, आप जब दर्दभरे दौर से गुजरते हैं जैसे कि मैं गुजरीं तो आप कई चीजें फेस करते हैं। मेरे पास कई सवाल है, जिनके जबाव नहीं मिले।
उन्होंने बताया था, 'मैं खुद के साथ सच्ची रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए तलाक मौत की सजा की तरह था, लेकिन मुझे बस इतना पता था कि मैं खुद के लिए खड़ी थी।
करण से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टर मयंक आनंद संग 2012 में शादी की। अब एक्ट्रेस पति संग मिलकर क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं।
वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा निगम सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं।
वर्क फ्रंट पर श्रद्धा ने जोश, अशोका, आजाद, आगाज, लाहौर, जैक एन झोल, पार्टीशन जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने चूड़ियां, कृष्णा अर्जुन, कहानी घर घर की जैसे शोज भी किए हैं।