By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
बॉलीवुड के क्यूट कपल की जब भी बात आती है तो सबसे पहले जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का नाम आता है।
दोनों अपनी केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। जेनेलिया और रितेश दोनों का ही अंदाज हंसमुख और मजाकिया है। इसी वजह से ये एक परफेक्ट मैच है।
लंबे समय तक डेट करने के बाद रितेश और जेनेलिया ने शादी करने का फैसला लिया था। अब जेनेलिया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि रितेश ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
जेनेलिया ने बताया कि रितेश ने उनके साथ एक प्रैंक किया था। ये तब की बात है जब हम डेट कर रहे थे। उस दिन अप्रैल फूल था।
रितेश ने मुझे मैसेज किया अब हम साथ नहीं रह सकते और उसके बाद सोने चले गए। रितेश लेट सोते थे तो उन्होंने ये मैसेज रात को 1 बजे के बाद किया था।
ये मैसेज करके वो सोने चले गए। मैंने ये मैसेज रात को 2 बजे पढ़ा और उसके बाद परेशान हो गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ।
मैंने सुबह 9 बजे तक पागल हो चुकी थी। जब वो सुबह उठे तो उन्हें याद नहीं था कि उन्होंने क्या किया। जब उन्होंने सुबह उठकर मुझे फोन किया और कहा- हाय कैसी हो?
इस पर एक्ट्रेस गुस्सा हुई, तो उन्होंने बताया कि ये मैसेज अप्रैल फूल बनाने के लिए भेजा था। ये सिर्फ मजाक था। जिसके बाद जेनेलिया उनपर फिर भड़क गई थीं।