By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
संजीव कुमार अपने जमाने के टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक हैं। संजीव कुमार और राजेश खन्ना के बीच में काफी अनबन थी। एक बार तो राजेश खन्ना ने संजीव को थप्पड़ भी मार दिया था।
संजीव की सुपरस्टार राजेश खन्ना संग तनातनी थी। दरअसल, खबरें थीं कि राजेश खन्ना की एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू का संजीव के साथ अफेयर है।
एक पुराने इंटरव्यू में अंजू ने संजीव संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया और कहा था कि संजीव संग उनके रिश्ते की अफवाह राजेश खन्ना को पसंद नहीं आई थी।
जो भी अफवाह थी उस पर राजेश ने यकीन कर लिया था। अंजू ने कहा कि वो कभी भी संजीव की तरफ अट्रैक्ट नहीं हुई क्योंकि वो हमेशा उनके लिए उनकी मां के भाई थे।
आगे अंजू ने कहा कि जब संजीव और राजेश ने साथ में काम किया तो सुपरस्टार ने उन्हें जलन में थप्पड़ मार दिया।
अंजू ने कहा- मैं कभी भी संजीव की तरफ अट्रैक्टेड नहीं थी। वो मेरे लिए मेरी मां के भाई थे। वास्तव में एक एक्ट्रेस थी, जिसने ये अफवाह उड़ाई थी।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने इस पर विश्वास कर लिया और वो सालों तक इसी गलतफहमी में रहे।'
एक्ट्रेस ने कहा, 'जब सालों बाद उन्होंने संजीव के साथ काम किया तो उन्हें एक सीन में संजीव को मारना था, लेकिन उन्होंने असली में संजीव को थप्पड़ मार दिया।'