By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
कृति खरबंदा लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। उन्होंने अभी तक एक ही हिट फिल्म दी है, वो भी मल्टीस्टारर।
एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनकी फिल्में चल नहीं रही थीं और उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे थे तो वो टूट गई थीं।
कृति ने कहा था- मैं अपने मुंबई आने के डिसिजन पर पछताई थी। मुझे लगने लगा था कि शायद मैं इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी हूं, लेकिन इसने मुझे मजबूत किया।
एक्ट्रेस बोलीं, हिम्मत हार जाना मेरे लिए ऑप्शन नहीं था। अगर ऑप्शन होता तो शायद मैं छोड़ देती। भगवान का शुक्रिया मैंने ऐसा नहीं किया।
कृति खरबंदा ने साउथ फिल्मों से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने 2009 में साउथ फिल्में शुरू कर दी थी। वो तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों में दिख चुकी हैं।
कृति ने 2016 में राज रीबूट से बॉलीवुड में कदम रखा था। एक के बाद उनकी कितनी ही फिल्में फ्लॉप होती रहीं।
कृति फिल्म 'शादी में जरुर आना' चर्चा में काफी रही थी। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन न किया हो लेकिन फैंस के दिलों ये फिल्म खास जगह रखती है।
कृति की एक ही फिल्म हिट रही है। ये फिल्म 2019 में आई थी। फिल्म का नाम है हाउसफुल 4। ये मल्टीस्टारर फिल्म है।