By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
अपनी एक्टिंग और डॉयलॉग के कारण जाने जाने वाले शम्मी कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है।
जीवन ज्योति से 1953 में शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था और 70 के दशक तक कई हिट फिल्में दीं।
इस दौरान उन्हें गीता बाली से प्यार हुआ था और वो उनकी पहली पत्नी बनी थीं। शम्मी कपूर ने शादी के वक्त गीता बाली की मांग में सिंदूर की जगह लिपस्टिक भरी थी। आइए जानें किस्सा..
शम्मी कपूर और गीता बाली की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी। स्क्रीन पर दोनों साथ में खूब अच्छे लगते थे। 1955 में मिस कोका कोला के दौरान दोनों पहली बार एक दूसरे के नजदीक आए थे।
शम्मी कपूर को जल्द ही लग गया था कि वो गीता बाली से प्यार करने लगे हैं। इस दौरान शम्मी कपूर ने कई बार गीता बाली को प्रपोज किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
फाइनली 23 अगस्त 1955 को जुहू होटल में जब शम्मी ने प्रपोज किया था इस बार गीता बाली ने शादी के लिए हामी भर दी थी।
शम्मी कपूर ने एक बार बताया था कि चार महीने तक कितनी बार गुस्सा, आंसू, कई कोशिशों के बार गीता ने उनका प्रपोजल उस दिन स्वीकार किया था।
द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में शम्मी कपूर ने बताया था- मुझे लगा था कि एक बार फिर मैं गीता को प्रपोज करूंगा वो मुस्कुरा कर ना में सिर हिला देंगी, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने हां की।