By: Deepika Pal
NavBharat Live Desk
सावन के महीने को भगवान शिव का महीना कहते है। शिवभक्त नियम के साथ पूजा-पाठ करते है।
All Source:Freepik
सावन में सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव मनोकामना पूरी करते है। जानिए किसने पहली बार सोमवार का व्रत रखा था।
मान्यता है कि माता पार्वती ने सबसे पहले सावन के सोमवार का उपवास किया था।
माता पार्वती की कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और माता पार्वती का विवाह उनके साथ हुआ।
भगवान परशुराम ने भी सबसे पहले सोमवार का व्रत रखा था। कांवड़ के जरिए गंगा जल लाकर जलाभिषेक किया था।
सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने और भगवान शिव का पूजन करने का विधान बना।
भगवान परशुराम ही वो प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी।
सावन के सोमवार का व्रत रखने से अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।