अमृतपाल सिंह खालिस्तान का समर्थक है। वारिस पंजाब दे नाम के संगठन का प्रमुख है।

कई साल दुबई में रहने के बाद अमृतपाल सिंह 2022 में पंजाब लौटा था। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा में किया था गिरफ्तार।

अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल 2023 को डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

अमृतपाल सिंह के पास स्पाई कैमरा पेन समेत कई और ऐसी चीज़ें बरामद हुई हैं, जिसे सुरक्षा में बड़ी चूक कहा जा रहा है।

अमृतपाल सिंह के पास से स्पाई कैमरा पेन, सिम कार्ड के साथ एक स्मार्टफ़ोन, एक कीपैड फ़ोन, एक कीबोर्ड के साथ एक टीवी रिमोट, कई पेनड्राइव, ब्लूटूथ हेडफ़ोन, स्पीकर, स्मार्टवॉच बरामद किया।

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह के पास ये चीजें कैसे पहुंची, इस पर तेजी से चर्चा हो रही है।

कैदियों के परिजनों और उनके वकीलों को सप्ताह में एक बार उनसे मिलने की इजाज़त दी गई है। उन्ही पर चीजें पहुंचाने का शक है। जांच चल रही है।

खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथी समूह वारिस पंजाब दे के 10 सदस्यों को डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद है।

खबर है कि अमृतपाल सिंह कोई बड़ी साज़िश रच रहा था। जांच के बाद ही उसका खुलासा हो पाएगा।