By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
किंग खान 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरी दुनिया में उनके फैन्स है। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि लोग उनके लिए आज भी दीवाने हुए पड़े हैं।
शाहरुख खान मुस्लिम हैं और ये बात दुनियाभर को पता है कि उन्होंने अपनी हिंदू गर्लफ्रैंड गौरी से शादी की।
शाहरुख की बेटी और बेटों के नाम भी किसी एक धर्म से प्रेरित नहीं, बल्कि उनमें दोनों धर्मों का सार दिखता है।
बेटी का नाम सुहाना तो छोटे बेटे का नाम अबराम है। वहीं बड़े बेटे का नाम आर्यन खान है। शाहरुख दीवाली-होली भी बेहद खास तरीके से मनाते हैं और ईद भी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बीबीसी की एक डॉक्युमेंट्री का छोटा सा हिस्सा भर है। इस वीडियो में शाहरुख अपने बच्चों को ईश्वर के बारे में बताते हैं।
शाहरुख इस वीडियो में ईश्वर का हमारी लाइफ में इंपॉर्टेंस बताते दिख रहे हैं। वीडियो में छोटे आर्यन खान के बारे में पुजारी से शाहरुख खान कहते दिख रहे हैं कि इसको गायत्री मंत्र आता है।
इसके बाद, वॉइसओवर में शाहरुख खान की आवाज सुनाई देती है। जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि- बच्चों को भगवान का महत्व पता होना चाहिए, वो चाहे हिंदू के ईश्वर हों या मुस्लिम के।
वो आगे ये भी बताते हैं कि उन्होंने अपने घर में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के बगल में कुरान भी रखी हुई है। वो साथ में हाथ जोड़ते हैं, उनका बेटा गायत्री मंत्र पढ़ता है और वो साथ में बिस्मिल्लाह बोलते हैं।