मीठा खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती है।
टाइप-2 डायबिटीज़
अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है।
मोटापा
शुगर से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
हृदय रोग
मीठा कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
फैटी लिवर
अधिक शुगर से लिवर में फैट जमने लगता है, जिससे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है।
दांतों की समस्या
मीठा दांतों में कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का बड़ा कारण है।
उच्च रक्तचाप
चीनी का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
कैंसर का खतरा
रिसर्च में पाया गया है कि मीठे का ज्यादा सेवन कुछ प्रकार के कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकता है।
हड्डियों की कमजोरी
शुगर कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को प्रभावित करती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
किडनी रोग
ब्लड शुगर के लंबे समय तक ज्यादा रहने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।
मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं
ज्यादा मीठा खाने से डिप्रेशन, थकान और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।
